वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने 2023 की तैयारियां शुरू कर दी है। विराट की अगुवाई में धोनी, रोहित, बुमराह जैसे खिलाड़ियों वाली टीम इंडिया को प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन डेढ़ महीने तक चले 12वें वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई।
वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर! नहीं मिली वेस्टइंडीज दौरे में जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम में उम्मीद के मुताबिक कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, कई खिलाड़ियों की दोबारा से टीम में वापसी हुई है। लेकिन वर्ल्ड कप में खेलने वाले कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। धोनी और बुमराह को जहां आराम दिया गया है वहीं हार्दिक को चोट की वजह से बाहर रखा गया है।
इनके अलावा एक खिलाड़ी को पूरे दौरे में किसी भी टीम में जगह नहीं दी गई है। वो खिलाड़ी है विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक। कार्तिक को वर्ल्ड कप में रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर टीम में रखा गया था और बाद में उन्हें तीन मैचों में जगह भी दिया गया था लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। यही कारण रहा कि चयनकर्ताओं ने उन्हें अब मौका नहीं दिया है।
34 साल के कार्तिक ने 15 साल पहले टीम इंडिया के लिए वन-डे में डेब्यू किया था लेकिन उसके बाद वे कुछ खास नहीं कर पाए और टीम से अंदर-बाहर होते रहे। उसके बाद धोनी के आने के बाद टीम में उनकी जगह मुश्किल हो गई।
अनुभव की वजह से दिनेश कार्तिक को इस बार के वर्ल्ड कप में जगह दी गई थी और उन्हें पहला वर्ल्ड कप खेलने का मौका भी मिला लेकिन बावजूद इसके वे अपने प्रदर्शन से छाप नहीं छोड़ पाए। कार्तिक ने वर्ल्ड कप 2019 में सेमीफाइनल मिलाकर कुल 3 मैच खेले, जिनमें से दो मैचों में दिनेश कार्तिक को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस दौरान वे दोनों पारियों में आउट हुए, उसमें भी सिर्फ सात के औसत और 41.18 की बेहद खराब स्ट्राइक रेट से 14 रन ही बना सके।
वहीं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जिन्हें वर्ल्ड कप के दौरान टीम में शामिल किया गया था, उन्होंने 4 पारियों में 29 की औसत और 89.23 की स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए। अब जब बात 2023 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए चयन की है तो ऐसे में साफ है कि दिनेश कार्तिक को अब टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी, क्योंकि चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भी कह दिया है वे ऋषभ पंत को तीनों फॉर्मेट के लिए तैयार करेंगे।