फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ इस तरह तैयार होकर निकलता है ये शख्स, 2.50 लाख तक में बेचता है कॉस्ट्यूम

Mon, 22 Jul 2019 06:26 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 22 Jul 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
samai khammongkul wear costume of predator movie in thailand
- फोटो : Facebook

सोशल मीडिया पर आए दिन लोग ऐसे-ऐसे कॉस्ट्यूम पहने हुए नजर आते हैं, जिसे देखकर हम सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। ऐसा ही एक फोटो आजकल काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, एक निजी कंपनी के मैनेजर हर वीकेंड पर एक एलियन प्रीडेटर का कॉस्ट्यूम पहनकर सड़कों पर घूमते हैं, जिस कारण अब उन्हें मुकदहन का प्रीडेटर कहा जाने लगा है। पिछले साल ये शख्स प्रीडेटर के हथियारों के साथ घूम रहा था, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

samai khammongkul wear costume of predator movie in thailand
- फोटो : Facebook

इस शख्स का नाम समाई खम्मोंगकुल है और निजी कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। बता दें कि हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की एक फिल्म प्रीडेटर आई थी साल 1987 में जिसमें एक विलेन एलियन था। यह एलियन जेल फॉर्म में दिखाई देता था। समाई इसी विलेन जैसे कपड़े डिजाई करते हैं। 

samai khammongkul wear costume of predator movie in thailand
- फोटो : Facebook

पिछले 6 साल से वह कॉस्ट्यूम और उसी थीम के मुताबिक बाइक को डिजाइन करते हैं। एक कॉस्ट्यूम को तैयार करने में उन्हें करीब 40 से 50 दिन लगते हैं। इसको तैयार करने के लिए वो कपड़े, रबर और स्टील की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कॉस्ट्यूम को बनाने में 1.23 लाख रुपये तक खर्च होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
samai khammongkul wear costume of predator movie in thailand
- फोटो : Facebook

थाईलैंड के दक्षिण क्षेत्र मुकदहन में समाई और बाइक के लोग प्रशंसक हैं। वह अब तक चार बाइक तैयार कर चुके हैं। कई जगह आप समाई को उनके फैंस के साथ देख सकते हैं। 

विज्ञापन
samai khammongkul wear costume of predator movie in thailand
- फोटो : Facebook

समाई का कहना है कि मैं बच्चों का उत्साह बढ़ाना चाहता हूं। हालांकि मैं हमेशा से कमजोर छात्र रहा हूं। लेकिन मैं बच्चों को कहना चाहता हूं कि हर कोई अपने आप में अनोखा होता है। हर किसी को कुछ अलग करना होता है तभी लोग याद रखते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed