फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने किया धोनी का अपमान, सेना को लेकर उड़ाई खिल्ली

Mon, 22 Jul 2019 05:44 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 22 Jul 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
former england cricketer david lloyd mocks ms dhoni army joining news
ms dhoni army - फोटो : file photo

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मजाक उड़ाया है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम के एलान से पहले धोनी ने खुद को अनुपलब्ध बताया था, क्योंकि वह अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट के साथ दो महीना बिताना चाहते थे।


 

former england cricketer david lloyd mocks ms dhoni army joining news
आर्मी धोनी - फोटो : social media

इसके बाद धोनी के अनुरोध को जनरल बिपिन रावत ने मंजूरी दे दी है। वह पैराशूट रेजिमेंट बटालियन के साथ प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण का कुछ हिस्सा जम्मू और कश्मीर में भी होने की उम्मीद है। बता दें कि पैरामिलिट्री फोर्स की पैराशूट रेजिमेंट में धोनी एक मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।
 

former england cricketer david lloyd mocks ms dhoni army joining news
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज दौरे से पहले धोनी का अर्धसैनिक रेजिमेंट के साथ दो महीना साथ बिताने का फैसला सोशल मीडिया जबरदस्त ट्रेंड करने लगा। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने धोनी से जुड़ी खबर को रिट्वीट कर करते हुए उनका मजाक उड़ाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
former england cricketer david lloyd mocks ms dhoni army joining news
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

स्काई स्पोर्टस ने अपने टि्वटर पेज पर धोनी के सेना के साथ काम करने की एक न्यूज पोस्ट की थी। इस पर लॉयड ने प्रतिक्रिया दी और उन्होंने खबर को शेयर करते हुए जोर से हंसने की दो इमोजी पोस्ट की। हालांकि लॉयड अपने कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर घिर गए। कई भारतीय फैंस ने उन्हें निशाना बनाया और कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने उन्हें कायर कह दिया तो कइयों ने उन्हें अपने करियर पर नजर डालने को कहा।


 

विज्ञापन
former england cricketer david lloyd mocks ms dhoni army joining news
एम एस धोनी - फोटो : social Media

इससे पहले रविवार को मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विराट की अगुवाई में वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान किया। विंडीज दौरे के लिए धोनी और हार्दिक को आराम दिया गया। वहीं टीम में कई पूराने खिलाड़ियों की भी वापसी हुई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed