{"_id":"5d357a738ebc3e6d0a3df5a5","slug":"navdeep-saini-is-grandson-of-freedom-fighter-who-fought-with-subhas-chandra-bose","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दादा ने लड़ी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजादी की जंग, अब पोता मचाएगा मैदान में गदर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दादा ने लड़ी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजादी की जंग, अब पोता मचाएगा मैदान में गदर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
नवदीप सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज दौरे के लिए रविवार को टीम इंडिया में चुने गए नवदीप सैनी की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी बेहद दिलचस्प है। नवदीप सैनी के दादा करम सिंह सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में ड्राइवर थे। नवदीप सैनी के पिता अमरजीत सिंह सैनी भी हरियाणा सरकार में ड्राइवर की नौकरी करते थे।
2 of 6
नवदीप सैनी का परिवार
नवदीप सैनी के दादाजी करम सिंह की उम्र 100 साल के पार है। नवदीप के दादा करम सिंह नेताजी देश के लिए जंग लड़ चुके हैं। वो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी में सैनिक थे। नवदीप सैनी के दादा क्रिकेट के बारे में ज्यादा नहीं जानते, लेकिन वो अपने पोते को टीवी पर देखकर काफी खुश होते हैं।
3 of 6
नवदीप सैनी का परिवार
कम सैलरी होने के बावजूद नवदीप के पिता ने उन्हें कोई कमी नहीं होने दी। मेहनती सैनी ने जिंदगी में बेहद उतार-चढ़ाव देखें। नवदीप के करियर को परवान चढ़ाने में गौतम गंभीर के योगदान का सैनी आज भी जिक्र करना नहीं भूलते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गौतम गंभीर और नवदीप सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बार उन्होंने कहा था, 'गौतम भैया ने हर मुश्किल वक्त पर मेरा साथ दिया है। दिल्ली टीम की ओर से खेलने के दौरान उन्होंने मुझसे कहा था कि जो कुछ हो रहा है उससे मुझे चिंतित नहीं होना चाहिए। हम उसे देख लेंगे तुम केवल गेंदबाजी करो।'
विज्ञापन
5 of 6
नवदीप सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
26 वर्षीय नवदीप की गिनती मौजूदा समय में भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में की जाती है। वे लगातार 150 किमी प्रति घंटा के आसपास की रफ्तार से गेंद फेंकने में सक्षम हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने एक वनडे मैच में पांच विकेट लिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।