फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुर्ला का मंजर देख कांप जाएंगे: बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने के बाद क्या हुआ? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया

Tue, 10 Dec 2024 04:39 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 10 Dec 2024 04:39 AM IST
सार

मुंबई में बेस्ट बस के ब्रेक फेल होने से हुए हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया। घटनास्थल पर कई ऐसी गाड़ियां दिखीं, जिनके परखच्चे उड़ गए हैं। बता दें कि इस हादसे में चार लोगों की मौत होने के साथ-साथ 25 लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
Mumbai Kurla BEST Bus brake fail Photos eyewitness bus was swerving Accident Casualties Hindi News
बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने के बाद 20 से अधिक हताहत - फोटो : पीटीआई
मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा- BEST की एक बस का ब्रेक फेल होने के कारण बड़ा हादसा हुआ। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 हताहत हैं। मुंबई पुलिस और बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि कुर्ला में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) एल. वार्ड के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। इस कारण बेकाबू बस ने कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

बस ने पैदल यात्रियों एवं कुछ वाहनों को टक्कर मारी

Mumbai Kurla BEST Bus brake fail Photos eyewitness bus was swerving Accident Casualties Hindi News
बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने के बाद घटनास्थल का मंजर - फोटो : पीटीआई
अधिकारियों ने बताया कि बेस्ट बस के चालक ने मार्ग संख्या 332 पर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस ने पैदल यात्रियों एवं कुछ वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। प्रशासन को जांच में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी, डीसीपी जोन- 5 गणेश गावड़े ने बताया कि कुर्ला में बेस्ट बस के नियंत्रण खोने की घटना में 25 लोग घायल हो गए और 4 लोगों की मौत हो गई। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है... बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है... पूछताछ जारी है।
 

बुद्ध कॉलोनी नामक एक आवासीय सोसायटी में घुसी बेकाबू बस

Mumbai Kurla BEST Bus brake fail Photos eyewitness bus was swerving Accident Casualties Hindi News
बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने के बाद ऑटो समेत कई वाहन इसकी चपेट में आए - फोटो : पीटीआई
एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में लेने के बाद बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस बुद्ध कॉलोनी नामक एक आवासीय सोसायटी में घुसी और रूक गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुर्ला से अंधेरी जाने वाली रूट संख्या 332 पर चल रही बस ने एक पुलिस वाहन को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जाने के दौरान अचानक ब्रेक फेल हो गया

Mumbai Kurla BEST Bus brake fail Photos eyewitness bus was swerving Accident Casualties Hindi News
बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने से हादसा भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती - फोटो : पीटीआई
12 मीटर लंबी इस बस की पंजीकरण संख्या एमएच01-ईएम-8228 है। कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जाने के दौरान रविवार रात करीब 10 बजे हादसा हुआ। बस की चपेट में आकर घायल हुए लोगों में एक किशोरी भी शामिल है। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Mumbai Kurla BEST Bus brake fail Photos eyewitness bus was swerving Accident Casualties Hindi News
बेस्ट बस हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य - फोटो : एएनआई / पीटीआई
इस मामले से परिचित एक अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुई इलेक्ट्रिक बस हैदराबाद के 'ओलेक्ट्रा ग्रीनचेक' ने बनाई है। BEST इस बस को पट्टे पर लिया था। ऐसी बसों के लिए ड्राइवर की जरूरत होने पर निजी ऑपरेटर से संपर्क किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed