फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समुद्र से देश पर हमला करना होगा नामुमकिन, आ गया सारथी

Fri, 09 Sep 2016 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
Navy inducted Sarthi to guard Coastal areas of India
सारथ्‍ाी

देश के प‌श्‍चिमी तट की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए तटरक्षक बल के बेड़े में शामिल हो गया है गश्ती जहाज सारथी। इसकी लंबाई 105 मीटर है। गोवा‌ शिपयार्ड में सारथी की लांचिंग में रक्षामंत्री मनोहर परिकर के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। गौरतलब है कि मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के लिए हमलावर समंदर के रास्ते से पाकिस्तान से आए थे। 26/11 के बाद से समुद्री सुरक्षा पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। सारथी की तैनाती से महाराष्ट्र,कर्नाटक, गोवा और केरल में सुरक्षा की चिंताएं कम होंगी। 

सारथी की खास बातें :  

Navy inducted Sarthi to guard Coastal areas of India
Manohar-Rajnath

सारथी देश में ही बना है और रक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी है। 105 मीटर की लंबाई वाला यह जहाज तटरक्षक बल के सबसे बड़े जहाजों में से एक है।

देश को मिला सारथी

Navy inducted Sarthi to guard Coastal areas of India
सारथ्‍ाी जहाज

समंदर में तेल बिखरने से पैदा होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए इस जहाज में पल्यूशन रेस्पांस इक्विपमेंट भी होगा। पुराने जहाजों के मुकाबले इसकी ऊर्जा जरूरतों में 10 फीसदी की कमी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश को मिला सारथी

Navy inducted Sarthi to guard Coastal areas of India
सारथ्‍ाी
यह उन छह जहाजों की सीरीज में तीसरा है, जिसका ऑर्डर तटरक्षक बल ने दिया है। सभी छह जहाजों की डिलिवरी 2017 में पूरी हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

देश को मिला सारथी

Navy inducted Sarthi to guard Coastal areas of India
सारथ्‍ाी

सारथी नेविगेशन और कम्यूनिकेशन के सबसे आधुनिक उपकरणों और सेंसर से लैस है। यह दो इंजन वाला हल्का हेलिकॉप्टर और पांच हाई स्पीड बोट लेकर चल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed