सब्सक्राइब करें

भारत-अमेरिका के रिश्ते बयां करती हैं ये तस्वीरें, NSA अजीत डोभाल ने यूं दिखाई गर्मजोशी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 27 Oct 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
NSA Ajit Doval Had Meeting With US Secretary of State Mike Pompeo and US Secretary of Defense Mark Esper At South Block
दिल्ली: साउथ ब्लॉक में बैठक से पहले एनएसए अजीत डोभाल अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के साथ कुछ इस अंदाज में गर्मजोशी से मुलाकात करते दिखे। - फोटो : ANI

भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में दो दिवसीय टू प्लस टू वार्ता के मौके पर दोनों देशों के रिश्तों में गर्मजोशी की एक बानगी दिखाई दी है। दरअसल, वार्ता के लिए भारत आए अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के साथ भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने एक बैठक की है। इस बैठक से पहले एनएसए डोभाल ने दोनों विदेशी मेहमानों का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Trending Videos
NSA Ajit Doval Had Meeting With US Secretary of State Mike Pompeo and US Secretary of Defense Mark Esper At South Block
दिल्ली: साउथ ब्लॉक में बैठक से पहले एनएसए अजीत डोभाल अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर के साथ कुछ इस अंदाज में गर्मजोशी से मुलाकात करते दिखे। - फोटो : ANI

इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एनएसए डोभाल अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान डोभाल वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नियमों के अनुसार अभिवादन के लिए हाथ मिलाने के बजाय विदेशी मेहमानों की कोहनी से अपनी कोहनी को स्पर्श करते दिख रहे हैं। जबकि दोनों पक्षों के चेहरे पर खुशी के भाव साफ दिखाई पड़ते हैं। इससे जाहिर है कि पिछले कुछ सालों में भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते और भी मजबूत और प्रगाढ़ हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
NSA Ajit Doval Had Meeting With US Secretary of State Mike Pompeo and US Secretary of Defense Mark Esper At South Block
दिल्ली: साउथ ब्लॉक में बैठक से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर के साथ एनएसए अजीत डोभाल। - फोटो : ANI

नई दिल्ली में मंगलवार को एनएसए अजीत डोभाल ने भी साउथ ब्लॉक में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक काफी रचनात्मक रही और इस दौरान रणनीतिक महत्व के मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और सभी डोमेन में क्षमताओं का निर्माण करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। ताकि एक सुरक्षित, स्थिर और नियम या कानून-आधारित क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा वाले वातावरण सुनिश्चित हो सके।

NSA Ajit Doval Had Meeting With US Secretary of State Mike Pompeo and US Secretary of Defense Mark Esper At South Block
दिल्ली: साउथ ब्लॉक में बैठक से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर के साथ एनएसए अजीत डोभाल। - फोटो : ANi

बता दें कि टू प्लस टू बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री सोमवार को भारत पहुंच गए थे। यब बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनातनी जारी है। ऐसे में चीन की नजर भी भारत और अमेरिका के बीच हो रही इस बैठक पर है। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
NSA Ajit Doval Had Meeting With US Secretary of State Mike Pompeo and US Secretary of Defense Mark Esper At South Block
भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता शुरू हो गई है - फोटो : ANI

बता दें कि टू प्लस टू वार्ता के इस दौरान दोनों देशों ने BECA समझौता (बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस समझौते से दोनों देशों के बीच सूचनाओं को साझा करने में और भी आसानी होगी। सिर्फ यही नहीं इसके अलावा भी कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed