राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन को हर देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं लेकिन मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। बताया जा रहा है कि मुगल गार्डन का नाम अमृत महोत्सव के तहत बदला गया है। इसी के साथ मुगल गार्डन का नाम बदलने पर विपक्ष ने सरकार को कड़ी नसीहत दे डाली और कहा कि सरकार नाम बदलने के बजाय नौकरियां पैदा करने और महंगाई को नियंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित करे।
Amrit Udyan: मुगल गार्डन का नाम बदलने पर विपक्ष हुआ हमलावर, कहा- महंगाई और नौकरियों पर ध्यान दे सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया धन्यवाद
भाजपा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित उद्यान का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' करना उपनिवेशवाद के प्रतीकों को खत्म करना है। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने इस फैसले को नए भारत की दिशा में एक कदम बताया। राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित उद्यानों का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धन्यवाद दिया।
कांग्रेस रही चुप तो अन्य विपक्षी पार्टियों ने साधा निशाना
हालांकि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने नाम परिवर्तन पर आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन तृणमूल कांग्रेस और भाकपा ने सरकार के इस कदम को भटकाने वाला कहा तो वहीं वाम दल ने इसे इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास करार दिया। वहीं राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि कौन जानता है, वे अब ईडन गार्डन का नाम बदलकर इसे मोदी गार्डन कहना चाहते हैं। उन्हें नौकरियां पैदा करने, महंगाई को नियंत्रित करने और एलआईसी और एसबीआई के कीमती संसाधनों की रक्षा करने पर ध्यान देना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्विटर पर कहा कि यह नया नाम न केवल एक औपनिवेशिक अवशेष का एक और प्रतीक है, बल्कि अमृत काल के लिए भारत की आकांक्षाओं को भी दर्शाता है। वहीं कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट में कहा कि भारत की हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित उद्यानों का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' करके एक मिसाल कायम की है। साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फैसले का स्वागत किया, जबकि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरा देश बदल रहा है।
31 जनवरी से खुलेगा अमृत उद्यान
अमृत उद्यान इस साल भी 31 जनवरी से खुलेगा। लोग यहां 12 बजे से रात नौ बजे तक यहां घूमने आ जा सकते हैं। बता दें लोग यहां ट्यूलिप और गुलाब की विभिन्न प्रजातियों के फूलों को देखने जाते हैं। सरकार ने पिछले साल दिल्ली के प्रसिद्ध राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया था।