फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृष्ण की नगरी द्वारका को मिलेगा पुराना लुक

Sat, 25 Feb 2017 05:25 AM IST
संतोष कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 05:25 AM IST
विज्ञापन
Pilgrimage circuit in Gujarat's Dwarka gets Govt nod

होली से पहले कृष्ण की नगरी द्वारका स्थित बेत द्वारका दर्शन सर्किट को नए सिरे से सजाने की केंद्र सरकार ने तैयारी कर ली है। करीब 16 करोड़ रुपये से छह किमी लंबे सर्किट को पुराना लुक देने के साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे देश-विदेश से द्वारका पहुंचने वाले लोग कृष्ण की नगरी का दीदार अलग रूप में करेंगे।


 

कृष्ण की नगरी द्वारका को मिलेगा पुराना लुक

Pilgrimage circuit in Gujarat's Dwarka gets Govt nod

द्वारका सर्किट का कायाकल्प केंद्र सरकार की हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑगमेंटेशन योजना (हृदय योजना) के तहत होगा। केंद्रीय शहरी विकास सचिव राजीव गाबा की अध्यक्षता में हृदय नेशनल इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में द्वारका सर्किट के विकास के लिए 16.27 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। 

कृष्ण की नगरी द्वारका को मिलेगा पुराना लुक

Pilgrimage circuit in Gujarat's Dwarka gets Govt nod
छह किमी लंबे सर्किट द्वारकाधीश हवेली को हनुमान दांडी से जोड़ा जाएगा। हनुमान दांडी मंदिर देशभर का इकलौता ऐसा मंदिर हैं, जहां भगवान हनुमान और उनके पुत्र मकरध्वज की मूर्तियां हैं। वहीं, सर्किट पर स्थित रणछोड़ तालाब और शंखुद्धार झील का भी पुनरोद्धार होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण की नगरी द्वारका को मिलेगा पुराना लुक

Pilgrimage circuit in Gujarat's Dwarka gets Govt nod
मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि सर्किट पर राहगीरों के लिए बेहतर इंतजाम होंगे। पूरे स्ट्रेच पर समुद्र की तरफ साइकिल व पैदल यात्रियों के लिए अलग-अलग ट्रैक होंगे। सर्किट पर हरियाली होगी। जगह-जगह पैदल यात्रियों के आराम करने का इंतजाम होगा। 

 
विज्ञापन

कृष्ण की नगरी द्वारका को मिलेगा पुराना लुक

Pilgrimage circuit in Gujarat's Dwarka gets Govt nod
वहीं, क्राफ्ट व फूड बाजार भी लगेंगे। इसके अलावा चेंजिग रूम, पेयजल, शौचालय, साइनेज, एलईडी लाइटिंग आदि भी लगेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, आधुनिक सुविधाओं का इस तरह विकास होगा, जिससे द्वारका को पुराना लुक मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed