सब्सक्राइब करें

कैबिनेट विस्तार: मोदी सरकार में मंत्री बन रहे ये 36 नए चेहरे, जानें इनकी पढ़ाई-लिखाई समेत सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 07 Jul 2021 06:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार आज (बुधवार) शाम हुआ। इस 43 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे शामिल हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको सभी 36 नए मंत्रियों से रूबरू करा रहे हैं। साथ ही, आपको उन सभी की पढ़ाई-लिखाई, राजनीतिक सफर और परिवार की जानकारी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
PM Modi Cabinet reshuffle know all 43 minister like Narayan Tatu Rane Sarbananda Sonowal Virendra Kumar Jyotiraditya M Scindia Ramchandra Prasad Singh about their education life political career
यहां पढ़ें सभी 43 मंत्रियों के बारे में सबकुछ - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार आज (बुधवार) शाम हुआ। इस 43 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे शामिल हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको सभी 36 नए मंत्रियों से रूबरू करा रहे हैं। साथ ही, आपको उन सभी की पढ़ाई-लिखाई, राजनीतिक सफर और परिवार की जानकारी दे रहे हैं। 
Trending Videos
PM Modi Cabinet reshuffle know all 43 minister like Narayan Tatu Rane Sarbananda Sonowal Virendra Kumar Jyotiraditya M Scindia Ramchandra Prasad Singh about their education life political career
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे - फोटो : सोशल मीडिया

नारायण राणे
महाराष्ट्र के कोंकण से ताल्लुक रखने वाले 69 वर्षीय नारायण राणे पहली बार राज्यसभा सांसद बने हैं। हालांकि, वह महाराष्ट्र में छह बार विधायक और एक बार एमएलसी रह चुके हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उद्योग, रेवेन्यू और पोर्ट एंड एनिमल हस्बैंड्री मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह करीब 35 साल से जनता की सेवा कर रहे हैं। इससे पहले वह 1971 से 1984 तक आयकर विभाग में कार्यरत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Cabinet reshuffle know all 43 minister like Narayan Tatu Rane Sarbananda Sonowal Virendra Kumar Jyotiraditya M Scindia Ramchandra Prasad Singh about their education life political career
सर्बानंद सोनोवाल

सर्बानंद सोनोवाल
असम से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके सर्बानंद सोनोवाल दो बार विधायक का चुनाव भी जीत चुके हैं। उन्होंने 2016 से 2021 तक असम के मुख्यमंत्री का कार्यभार भी संभालकर राज्य के सबसे मशहूर सीएम बने। इसके अलावा वह स्वतंत्र प्रभार से केंद्र में राज्य मंत्री रह चुके हैं। छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले सर्बानंद तीन दशक से जनता की सेवा कर रहे हैं। असम के डिब्रूगढ़ से ताल्लुक रखने वाले 58 वर्षीय सर्बानंद ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से एलएलबी किया था।

PM Modi Cabinet reshuffle know all 43 minister like Narayan Tatu Rane Sarbananda Sonowal Virendra Kumar Jyotiraditya M Scindia Ramchandra Prasad Singh about their education life political career
डॉ. वीरेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ. वीरेंद्र कुमार
मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं। वह सात बार से सांसद हैं और वरिष्ठ सांसदों में से एक हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री रह चुके हैं। वह करीब चार दशक से जनता की सेवा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के सागर जिले से ताल्लुक रखने वाले डॉ. वीरेंद्र कुमार ने डॉ. हरिसिंह गौड़ यूनिवर्सिटी से बाल मजदूरी विषय पर पीएचडी की थी। 

विज्ञापन
PM Modi Cabinet reshuffle know all 43 minister like Narayan Tatu Rane Sarbananda Sonowal Virendra Kumar Jyotiraditya M Scindia Ramchandra Prasad Singh about their education life political career
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जनता अब तक पांच बार संसद पहुंचा चुकी है। वह कांग्रेस सरकार में स्वतंत्र प्रभार से केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले ज्योतिरादित्य करीब दो दशक से जनता की सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा वह मध्यप्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 50 वर्षीय सिंधिया ग्वालियर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बीए और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed