Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
PM Modi gets 21st international award yesterday Mauritius had announced to give him the country highest honor
{"_id":"67d0fe5100d165caae06404f","slug":"pm-modi-gets-21st-international-award-yesterday-mauritius-had-announced-to-give-him-the-country-highest-honor-2025-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi Mauritius Visit: पीएम मोदी को 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, मॉरीशस ने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Mauritius Visit: पीएम मोदी को 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, मॉरीशस ने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पोर्ट लुईस
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 12 Mar 2025 03:01 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। मॉरीशस के पीएम रामगुलाम ने सम्मान का एलान एक सामुदायिक कार्यक्रम में किया था, जिसे पीएम मोदी ने संबोधित किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए मॉरीशस की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने पीएम मोदी को ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ से नवाजा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है, यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और मॉरीशस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों के प्रति श्रद्धांजलि है। यह वैश्विक दक्षिण की साझा आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। मैं इस पुरस्कार को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं इसे आपके पूर्वजों को समर्पित करता हूं जो सदियों पहले भारत से मॉरीशस आए थे।'
इससे पहले मॉरीशस के पीएम रामगुलाम ने मंगलवार को घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने एलान किया था कि पीएम मोदी को ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ प्रदान किया जाएगा। रामगुलाम ने कहा था कि पीएम मोदी यह विशिष्ट सम्मान पाने वाले पांचवें विदेशी नागरिक हैं। पीएम मोदी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय हैं। यह पुरस्कार भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देता है। यह किसी अन्य राष्ट्र की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
#WATCH | Port Louis: Prime Minister Narendra Modi conferred with Mauritius's highest civilian award, by President of Mauritius Dharam Gokhool.
पीएम मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर
पीएम मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। रामगुलाम ने यह घोषणा एक सामुदायिक कार्यक्रम में की, जिसे मोदी ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान के लिए मॉरीशस की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान: पीएम मोदी
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'मॉरीशस की जनता और सरकार ने मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का निर्णय लिया है। मैं इस निर्णय को बड़े सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं। यह सिर्फ मेरे लिए सम्मान की बात नहीं है बल्कि यह भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है।' इस कार्यक्रम में 3500 से अधिक लोग मौजूद थे।
2 of 6
PM Modi
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने ओसीआई कार्ड प्रदाए किए
प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष सद्भावना का प्रदर्शन करते हुए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम को ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (ओसीआई) प्रदान किए। इससे पहले दिन में मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखुल और प्रथम महिला वृंदा गोखूल को भी ओसीआई कार्ड सौंपे गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मार्च 2024 में हुई मॉरीशस की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत ने सातवीं पीढ़ी तक के भारतीय वंशी मॉरीशस नागरिकों को ओसीआई कार्ड के लिए पात्रता प्रदान की। यह पहल भारतीय प्रवासियों के साथ घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। मॉरीशस में 22,188 भारतीय नागरिक और 13,198 ओसीआई कार्ड धारक रहते हैं, जो देश में भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण उपस्थिति को दर्शाता है। ओसीआई कार्ड धारकों को भारत में अनिश्चित काल तक रहने, काम करने और अध्ययन करने का अधिकार मिलता है, साथ ही वीजा-मुक्त यात्रा और अन्य विशेषाधिकार भी मिलते हैं।
3 of 6
PM Modi
- फोटो : PTI
वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सर्वाधिक है। एक सर्वे में उन्हें सबसे लोकप्रिय नेता करार दिया गया था। इतना ही नहीं कई देश भी उन्हें अपने सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर उनके नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 से अब तक 21 देशों के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों समेत संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
इससे पहले पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना और बारबाडोस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का एलान किया था। गुयाना ने पीएम मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित किया था, वहीं बारबाडोस में पीएम मोदी को प्रतिष्ठित 'ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' सम्मान दिया गया था। डोमिनिका ने भी पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
PM Modi
- फोटो : PTI
पीएम मोदी को साल 2016 में अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान, फरवरी 2018 में फिलिस्तीन द्वारा ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन, अक्तूबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड दिया गया था। वहीं, अप्रैल 2019 में यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद और अप्रैल 2019 में ही रूस द्वारा ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, पीएम मोदी को जून 2019 में मालदीव से ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ इज़ुद्दीन, अगस्त 2019 में बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां, दिसंबर 2020 में अमेरिका द्वारा लीजन ऑफ मेरिट, दिसंबर 2021 में भूटान द्वारा ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग और इस साल मई में फिजी द्वारा ऑर्डर ऑफ फिजी और पापुआ न्यू गिनी द्वारा ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
PM Modi
- फोटो : PTI
2023 के जून में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया। यह मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू, मई 2023 में कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी, मई 2023 में पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।