फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: बारबाडोस के सर्वोच्च सम्मान के लिए पीएम मोदी ने जताया आभार; बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित

Fri, 07 Mar 2025 10:20 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Mar 2025 10:20 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच  स्थायी मित्रता का प्रतीक है। मंत्रालय ने कहा, 'पुरस्कार की घोषणा बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटले ने 20 नवंबर, 2024 को गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में की थी।'

विज्ञापन
PM Modi Grateful to the Government and the people of Barbados for Honorary Order of Freedom of Barbados
पीएम मोदी का सम्मान - फोटो : X/@PmargheritaBJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बारबाडोस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठित ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस सम्मान पीएम मोदी के रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए दिया गया। पुरस्कार की घोषणा बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटले ने 20 नवंबर, 2024 को गुयाना के जॉर्जटाउन में की थी।

Image

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस सम्मान के लिए पीएम मोदी ने बारबाडोस की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और भारत और बारबाडोस के बीच घनिष्ठ संबंधों को समर्पित है।

PM Modi Grateful to the Government and the people of Barbados for Honorary Order of Freedom of Barbados
पीएम मोदी का सम्मान - फोटो : X/@PmargheritaBJP

20 नवंबर, 2024 को किया था एलान
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच  स्थायी मित्रता का प्रतीक है। मंत्रालय ने कहा, 'पुरस्कार की घोषणा बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटले ने 20 नवंबर, 2024 को गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में की थी।'

PM Modi Grateful to the Government and the people of Barbados for Honorary Order of Freedom of Barbados
PM Modi - फोटो : PTI

क्यों दिया गया यह सम्मान?
बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए दिया गया है। इसमें कहा गया कि मोटले ने महामारी के कारण उत्पन्न अभूतपूर्व स्थिति के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समर्थन को मजबूत करने में मोदी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Grateful to the Government and the people of Barbados for Honorary Order of Freedom of Barbados
PM Modi - फोटो : PTI

मार्गेरिटा ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया
प्रधानमंत्री की ओर से पुरस्कार प्राप्त करते हुए मार्गेरिटा ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी का प्रतिनिधित्व करना और उनकी ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वीकार करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है।'

विज्ञापन
PM Modi Grateful to the Government and the people of Barbados for Honorary Order of Freedom of Barbados
पीएम मोदी - फोटो : ANI
दोनों देशों ने एक मजबूत साझेदारी को बढ़ावा दिया

बयान में मार्गेरिटा के हवाले से कहा गया, 'यह मान्यता भारत और बारबाडोस के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों, विशेष रूप से संकट के समय में सहयोग और विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।' बयान में कहा गया है कि 1966 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से भारत और बारबाडोस ने निरंतर जुड़ाव और विकास पहलों के साथ एक मजबूत साझेदारी को बढ़ावा दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed