Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
PM modi inaugurates UER-II and Dwarka Expressway from Rohini Slams Rahul Gandhi Tejashwi Yadav SIR Row
{"_id":"68a19d554e747621e505c7b8","slug":"pm-modi-inaugurates-uer-ii-and-dwarka-expressway-from-rohini-slams-rahul-gandhi-tejashwi-yadav-sir-row-2025-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SIR Row: 'कुछ लोग हमें मिले जनता के आशीर्वाद को पचा नहीं पा रहे', SIR विवाद के बीच पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SIR Row: 'कुछ लोग हमें मिले जनता के आशीर्वाद को पचा नहीं पा रहे', SIR विवाद के बीच पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:43 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाने, यात्रा समय कम करने और दिल्लीवासियों को जाम से राहत दिलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 7
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) शामिल हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।
इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार दिल्ली के चारो तरफ है। यह दिखाता है जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। यही आशीर्वाद कुछ लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वे जनता से दूर हो चुके हैं। जमीन से दूर हो चुके हैं।
2 of 7
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक्सप्रेस वे का नाम द्वारका, जहां ये कार्यक्रम हो रहा है, उस स्थान का नाम रोहिणी, जन्माष्टमी का उल्लास और संयोग से मैं भी द्वारिकाधीश की भूमि से हूं। पूरा माहौल कृष्णमय हो गया है। अगस्त के ये महीना आजादी और क्रांति के रंग में रंगा होता है। आजादी के इसी महोत्सव के बीच आज देश की राजधानी दिल्ली, देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी बन रही है।
उन्होंने कहा, 'थोड़ी देर पहले दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेस वे और अर्बन एक्सटेंशन रोड की कनेक्टिविटी मिली है। इससे दिल्ली के, गुरुग्राम के और पूरे NCR के लोगों की सुविधा बढ़ेगी। दफ्तर आना-जाना, फैक्ट्री आना-जाना और आसान होगा, सभी का समय बचेगा। हमारे व्यापारी, कारोबारी और किसानों को विशेष लाभ होने वाला है।
3 of 7
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का भारत क्या सोच रहा है, उसके सपने और संकल्प क्या हैं? ये सबकुछ आज पूरी दुनिया अनुभव कर रही है। दुनिया, जब भारत को देखती है, परखती है, तो उसकी पहली नजर हमारी राजधानी दिल्ली पर पड़ती है। दिल्ली को हमें विकास का ऐसा मॉडल बनाना है, जहां सभी को महसूस हो कि हां, ये विकसित होते भारत की राजधानी है। दिल्ली को बेहतरीन शहर बनाने का जो बीड़ा हमने उठाया है, वो निरंतर जारी है। आज भी हम सभी इसके साक्षी बने हैं। द्वारका एक्सप्रेस वे हो या फिर अर्बन एक्सटेंशन रोड, ये दोनों सड़कें शानदार बनी हैं। पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के बाद अब अर्बन एक्सटेंशन रोड से दिल्ली को बहुत मदद मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा, 'अर्बन एक्सटेंशन रोड की एक और विशेषता है। ये दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने में मदद कर रही है। अर्बन एक्सटेंशन रोड को बनाने में लाखों टन कचरा काम में लाया गया है, यानी कूड़े के पहाड़ को कम करके उनकेअपशिष्ट पदार्थ का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया गया है।'
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना जी की सफाई में भी लगातार जुटी हुई है। मुझे बताया गया है कि यमुना से इतने समय में 16 लाख मीट्रिक टन शिल्ट हटाई जा चुकी है। इतना ही नहीं, बहुत कम समय में ही दिल्ली में 650 DEVI इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं। भविष्य में ये इलेक्ट्रिक बसें करीब 2 हजार का आंकड़ा पार कर जाएंगी। ये हरित दिल्ली - स्वच्छ दिल्ली के मंत्र को और मजबूत करता है।
विज्ञापन
5 of 7
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा, 'हम देखते हैं कि पिछली सरकारों ने दिल्ली को किस तरह बर्बाद किया, दिल्ली को एक तरह से गड्ढे में गिरा दिया था। मैं जानता हूं कि भाजपा की नई सरकार के लिए लंबे अरसे से बढ़ रही मुसीबतों से दिल्ली को बाहर निकालना कितना कठिन है। मुझे भरोसा है कि दिल्ली में जिस टीम को आपने चुना है, वो मेहनत करके पिछले कई दशकों की समस्याओं से दिल्ली को बाहर निकाल कर रहेंगे।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।