{"_id":"68a16286f8042276700d664e","slug":"sena-ubt-mns-will-most-certainly-form-alliance-say-their-leaders-know-all-about-it-2025-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'शिवसेना UBT और मनसे निश्चित तौर पर गठबंधन करेंगे', महाराष्ट्र की सियासत में बड़े गठजोड़ की आहट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'शिवसेना UBT और मनसे निश्चित तौर पर गठबंधन करेंगे', महाराष्ट्र की सियासत में बड़े गठजोड़ की आहट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:33 AM IST
सार
राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या विधानसभा चुनाव मिली करारी हार के बाद शिवसेना उद्धव गुट और मनसे एक-दूसरे पर भरोसा करने को मजबूर हो गई है। पिछले साल 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं, जबकि मनसे को एक भी सीट नहीं मिली थी।
विज्ञापन
1 of 8
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और मनसे महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए निश्चित तौर पर गठबंधन करेंगे। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला चुनाव के करीब आने पर हो सकता है। दोनों ही दलों के नेताओं का ऐसा मानना है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे इस संभावित गठबंधन के बारे में ज्यादा मुखर रहे हैं, जबकि उनके चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने से बचते नजर आए हैं।
2 of 8
राज ठाकरे और उद्धव (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
इस बीच शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए मनसे के साथ गठबंधन करेगी। हालांकि, मनसे की ओर से अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं आया।
3 of 8
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
मनसे के एक पदाधिकारी ने बताया, '5 जुलाई की रैली के बाद हम उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां जनता के भारी दबाव के कारण शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन न करना एक मुश्किल काम होगा। अब राज साहब इस पर अंतिम फैसला लेंगे।' इसी तरह शिवसेना (यूबीटी) के एक नेता ने दावा किया कि गठबंधन होगा, लेकिन इसकी घोषणा चुनाव नजदीक आने पर ही की जाएगी। इससे भाजपा के दबाव की रणनीति को भी रोका जा सकेगा। कहा यह भी जा रहा है कि इतनी जल्दी गठबंधन की घोषणा का मतलब सीट बंटवारे पर बातचीत का अतिरिक्त दबाव होगा। शिवसेना (यूबीटी) और मनसे नेताओं ने दावा किया कि इससे दोनों पक्षों के पार्टी कार्यकर्ता परेशान होंगे, जो अपने-अपने वार्डों से पार्टी टिकट पाने की होड़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की साझा रैली (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
यहां से हुई शुरुआत
शुरुआत में शिवसेना (यूबीटी) और मनसे सोमवार को एक अज्ञात बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) क्रेडिट सोसाइटी के चुनावों के लिए एक साथ आ रहे हैं। दोनों दलों ने क्रेडिट सोसाइटी का चुनाव लड़ने के लिए 'उत्कर्ष पैनल' का गठन किया है। सेना (यूबीटी) नियंत्रित बेस्ट कामगार सेना के प्रमुख सुहास सामंत ने बताया कि इस पैनल में 21 सदस्य हैं, जिनमें से 18 शिवसेना (यूबीटी), दो मनसे और एक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के एक संगठन से है। क्रेडिट सोसाइटी का नियंत्रण शिवसेना (यूबीटी) के पास है, जिसके सदस्य बेस्ट उपक्रम, नागरिक परिवहन और बिजली प्रदाता सार्वजनिक निकाय के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
5 of 8
एक मंच पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
एक साथ राजनीतिक मंच पर नजर आए थे उद्धव-राज
पिछले महीने ठाकरे परिवार के चचेरे भाई दो दशकों बाद एक कार्यक्रम में एक साथ राजनीतिक मंच पर नजर आए थे। राज्य सरकार की ओर से कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए त्रि-भाषा फॉर्मूले पर दो विवादास्पद सरकारी प्रस्तावों को वापस लेने के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।