फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: महाकुंभ एकता, समता और समरसता का संगम; युवाओं के जुड़ने से स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित', पीएम मोदी बोले

Sun, 19 Jan 2025 12:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 19 Jan 2025 12:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने साल के पहले 'मन की बात' कार्यक्रम में 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह दिन इसलिए अहम है, क्योंकि इसी दिन 'भारतीय निर्वाचन आयोग' की स्थापना हुई थी।

विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat Today Highlights: Prayagraj Mahakumbh 2025, Republic Day, Delhi Election Key Points
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाकुंभ को एकता और समता-समरसता का असाधारण संगम करार दिया। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में कहीं भी कोई भेदभाव और जातिवाद नहीं है। आकाशवाणी पर हर महीने प्रसारित होने वाले रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 118वीं कड़ी और साल 2025 की पहली कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने महाकुंभ में युवाओं की बढ़ती भागीदारी का जिक्र किया।

PM Modi Mann Ki Baat Today Highlights: Prayagraj Mahakumbh 2025, Republic Day, Delhi Election Key Points
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

पीएम मोदी ने कहा कि जब युवा पीढ़ी अपनी सभ्यता के साथ गर्व से जुड़ जाती है तो उसकी सभ्यतागत जड़े और मजबूत होती है और तब उसका स्वर्णिम भविष्य भी सुनिश्चित हो जाता है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह दिन इसलिए अहम है, क्योंकि इसी दिन 'भारतीय निर्वाचन आयोग' की स्थापना हुई थी।

PM Modi Mann Ki Baat Today Highlights: Prayagraj Mahakumbh 2025, Republic Day, Delhi Election Key Points
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

पीएम मोदी ने 'कुंभ', 'पुष्करम' और 'गंगा सागर मेले' का जिक्र करते हुए कहा कि ये पर्व सामाजिक मेल-जोल, सद्भाव और एकता को बढ़ाने वाले पर्व हैं। उन्होंने कहा कि ये पर्व भारत के लोगों को भारत की परंपराओं से जोड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat Today Highlights: Prayagraj Mahakumbh 2025, Republic Day, Delhi Election Key Points
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री ने कहा, 'कुंभ में दक्षिण, पश्चिम और हर कोने से लोग आते हैं। कुंभ में गरीब और अमीर सब एक हो जाते हैं और सब लोग संगम में डुबकी लगाते हैं। एक साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं। तभी तो कुंभ एकता का महाकुंभ है। कुंभ का आयोजन हमें यह भी बताता है कैसे हमारी परंपराएं पूरे भारत को एक सूत्र में बांधती हैं।'

विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat Today Highlights: Prayagraj Mahakumbh 2025, Republic Day, Delhi Election Key Points
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

उन्होंने कहा कि इस बार कुंभ में युवाओं की भागीदारी बहुत व्यापक रूप में नजर आई है। उन्होंने कहा, 'जब युवा पीढ़ी अपनी सभ्यता के साथ गर्व के साथ जुड़ जाती है तो उसकी जड़े और मजबूत होती है और तब उसका स्वर्णिम भविष्य भी सुनिश्चित हो जाता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed