Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
PM Modi Podcast: global community should study functioning of Election Commission Narendra Modi praised ECI
{"_id":"67d7826ba0b306ab4d02d026","slug":"pm-modi-podcast-global-community-should-study-functioning-of-election-commission-narendra-modi-praised-eci-2025-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi Podcast: 'वैश्विक समुदाय चुनाव आयोग के कामकाज का अध्ययन करे', प्रधानमंत्री मोदी ने ECI को खूब सराहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Podcast: 'वैश्विक समुदाय चुनाव आयोग के कामकाज का अध्ययन करे', प्रधानमंत्री मोदी ने ECI को खूब सराहा
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 17 Mar 2025 07:31 AM IST
सार
पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की चुनावी प्रक्रिया के व्यापक पैमाने पर बात की। उन्होंने इसकी जटिलता और नागरिकों के बीच उच्च स्तर की राजनीतिक भागीदारी पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
1 of 6
PM Modi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चुना आयोग की जमकर सराहना की। उन्होंने भारत के तटस्थ और स्वतंत्र निर्वाचन आयोग की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रबंधन का वैश्विक समुदाय को अध्ययन करना चाहिए। इतना विशाल प्रबंधन कोई आसान काम नहीं है। पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की चुनावी प्रक्रिया के व्यापक पैमाने पर बात की। उन्होंने इसकी जटिलता और नागरिकों के बीच उच्च स्तर की राजनीतिक भागीदारी पर भी जोर दिया।
'हमारे पास एक तटस्थ और स्वतंत्र निर्वाचन आयोग'
पीएम मोदी ने कहा, 'भारत में हमारे पास एक तटस्थ और स्वतंत्र निर्वाचन आयोग है। यह चुनाव कराता है। सभी जरूरी निर्णय लेता है। यह अपने आप में इतनी बड़ी सफल कहानी है कि दुनियाभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों को इसके प्रबंधन पर अध्ययन करना चाहिए। वैश्विक समुदाय को भारत की चुनाव प्रणाली के पैमाने और राजनीतिक जागरूकता को देखते हुए इसका विश्लेषण करना चाहिए।
3 of 6
PM Modi
- फोटो : PTI
'98 करोड़ पंजीकृत मतदाता, यह कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा'
फ्रीडमैन ने कहा कि भारत में चुनाव कई दिलचस्प पहलू सामने लाते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या ऐसी कोई कहानी है, जो पीएम मोदी को विशेष रूप से प्रभावशाली लगी हो? इस पर 2024 के आम चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि 98 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जो उत्तरी अमेरिका की जनसंख्या से दोगुने से भी अधिक और यूरोपीय संघ की संयुक्त आबादी से भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
PM Modi
- फोटो : PTI
'64.6 करोड़ मतदाता मतदान करने के लिए अपने घरों से बाहर निकले'
प्रधानमंत्री ने कहा, '98 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 64.6 करोड़ मतदाता मतदान करने के लिए अपने घरों से बाहर निकले, यहां तक कि मई की भीषण गर्मी में भी जब कुछ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।' पीएम मोदी ने बताया कि देशभर में 10 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए और 2,500 से अधिक राजनीतिक दलों ने इसमें हिस्सा लिया।
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका का भी उल्लेख
उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका का भी उल्लेख किया, जिसमें 900 से अधिक टीवी चैनल और 5,000 समाचार पत्र इस प्रक्रिया में योगदान दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे देश के सबसे गरीब नागरिकों ने भी तेजी से प्रौद्योगिकी को अपना लिया है, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से मतदान किया है और हम एक ही दिन में परिणाम घोषित करने में सक्षम हैं।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।