फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज से रायसीना डायलॉग; इसी माह भागवत-PM मोदी की मुलाकात और पाकिस्तान में 90 सैनिकों को मारने का दावा

Mon, 17 Mar 2025 06:51 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 17 Mar 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 17th March 2025 World Weather Business Sports Politics news Updates in hindi
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
देश-दुनिया की बड़ी खबरों में आज त्योहार की छुट्टियों के बाद एक बार फिर शुरू होने वाला संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सबसे अहम घटना है। इसके अलावा आज से ही भारत में रायसीना डायलॉग की भी शुरुआत होगी। इसमें न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री समेत कई विदेशी मेहमान शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय जगत में पाकिस्तानी सेना के जवानों की हत्या सबसे बड़ी खबर बनी। पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने 90 सैनिकों की हत्या का दावा किया है। इसके अलावा गर्मी को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जारी अलर्ट भी बड़ी खबर बनी। मौसम को देखते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि कॉफी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन खतरनाक हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की इसी महीने होने वाली मुलाकात भी बड़ी खबरों में शामिल है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वैश्विक दक्षिण का नेतृत्व करने के मामले में चीन को भारत के रास्ते की बाधा बताया, ये खबर भी चर्चा में रही। अमेरिकी खुफिया एजेंसी की प्रमुख तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा भी सुर्खियों में हैं, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बातचीत के दौरान भरोसा दिलाया कि अमेरिकी धरती का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधि के लिए नहीं होने दिया जाएगा। देश की बड़ी खबरों में चुनाव आयोग का वह फैसला चर्चा में है, जिसमें अब किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होने की बात कही गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीवर की सफाई करने उतरे एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत नाजुक और तीसरे पर जहरीली गैस का असर होने की खबर भी चर्चा में रही। एक अन्य अहम घटनाक्रम में हिमाचल प्रदेश में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार आज बजट पेश करेगी। विदेश की खबरों में दक्षिणी यूरोप में मध्य बाल्कन देश नॉर्थ मैसेडोनिया के नाइट क्लब में गोलीबारी के दौरान 58 लोगों की मौत की खबर भी चर्चा में रही। अमेरिका में प्रकृति के कहर और आंधी-तूफान के कारण 35 लोगों की मौत और लाखों लोगों के प्रभावित होने की घटना भी सुर्खियों में है। अमेरिका से ही एक अन्य खबर अप्रवासियों को निकाले जाने की खबर एक बार फिर सुर्खियों में है। अमेरिकी अदालत की तरफ से रोक के आदेश के बावजूद ट्रंप सरकार ने अप्रवासियों को अल सल्वाडोर भेजा है। खेल जगत में सचिन तेंदुलकर की शानदार बल्लेबाजी और आईपीएल की शुरुआत से पहले कोलकाता के खिलाड़ी का बदला जाना चर्चा में रहा। व्यापार जगत में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 15 अरब डॉलर का उछाल सबसे बड़ी खबर बनी। यह पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। मनोरंजन जगत में पुष्पा 3 की रिलीज डेट से परदा हटने की खबर सर्वाधिक चर्चा में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, राजनीति और खेल जगत की अहम खबरें
Top Headline Today Big News 17th March 2025 World Weather Business Sports Politics news Updates in hindi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
रायसीना डायलॉग: आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, वैश्विक मुद्दों पर होगा मंथन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रायसीना डायलॉग के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष पेश आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 17 से 19 मार्च तक चलने वाले इस सम्मेलन में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन मुख्य अतिथि हैं, जो कि कालचक्र थीम पर मुख्य वक्ता भी होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
Top Headline Today Big News 17th March 2025 World Weather Business Sports Politics news Updates in hindi
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल) - फोटो : पीटीआई

PM Modi Nagpur Visit: प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद RSS चीफ भागवत से मिलेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को गुड़ी पड़वा पर नागपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह संघ के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवरकर के नाम पर बनने वाले नेत्र अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान पीएम मोदी पहली बार नागपुर में सरसंघचालक मोहन भागवत के  साथ मंच साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को श्रद्धांजलि देने दीक्षाभूमि भी जाने की चर्चा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 17th March 2025 World Weather Business Sports Politics news Updates in hindi
पाकिस्तान में बीएलए का हमला और शहबाज शरीफ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी एएनआई / रॉयटर्स

BLA ने पाकिस्तान में 90 सैनिकों को मारने का दावा किया

पाकिस्तानी सेना पर बीएलए ने एक बार फिर हमला किया है। 90 सैनिकों की मौत का दावा किया जा रहा है। बलूच आर्मी का बीते पांच दिन में यह दूसरा हमला है। जवानों के काफिले पर फिदायीन हमले में सुरक्षा बलों ने 7 जवानों की मौत होने की बात स्वीकार की है। 35 से अधिक घायल हैं। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top Headline Today Big News 17th March 2025 World Weather Business Sports Politics news Updates in hindi
Soda, Cold Drink - फोटो : istock
केंद्र का अलर्ट : गर्मी में कोल्ड ड्रिंक पीना जोखिम भरा, हो सकती है पानी की कमी
तेज गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए अगर आप कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, तो स्वास्थ्य के नजरिये से यह जोखिम भरा हो सकता है। इन कार्बोनेटेड शीतल पेय में चीनी काफी अधिक होती है, जो काफी तेजी से शरीर में पानी की मात्रा कम करने लगती है। गर्मी की चपेट में आने पर इससे गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन काम कर रहे जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपीसीसीएचएच) ने कोल्ड ड्रिंक को लेकर चेतावनी जारी करते हुए लोगों से भीषण गर्मी के मौसम में चाय और कॉफी को भी नजरअंदाज करने की अपील की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed