फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: 'जो हमें छेड़ेगा..', जैन समाज के कार्यक्रम में पीएम मोदी के ऐसा कहते ही लगे 'भारत माता की जय' के नारे

Sat, 28 Jun 2025 02:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 Jun 2025 02:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत अपने संतों और ऋषियों के अमर विचारों और दर्शन की वजह से दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता है। जैन आध्यात्मिक गुरु आचार्य विद्यानंद महाराज की जयंती के शताब्दी समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
PM narendra modi attends 100th birth anniversary of Acharya Shri Vidyanand Ji Maharaj in New Delhi
PM Modi - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैन आध्यात्मिक गुरु आचार्य विद्यानंद महाराज की जयंती के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जैन आध्यात्मिक गुरु आचार्य विद्यानंद महाराज के विचारों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रेरित किया है। पीएम मोदी ने एक जैन संत के पिछले प्रवचन का भी जिक्र किया और कहा कि वे 'ऑपरेशन सिंदूर' को आशीर्वाद दे रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री की ओर से यह कहे जाने पर कि जो हमें छेड़ेगा..., वहां मौजूद लोगों ने जमकर 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। हालांकि, पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर आगे कुछ नहीं कहा।



कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अपने नौ संकल्पों को दोहराया और लोगों से उनका पालन करने की अपील की। संकल्प हैं- पानी बचाना, मां की याद में एक पेड़ लगाना, स्वच्छता, 'वोकल फॉर लोकल', देश में अलग-अलग जगहों की यात्रा करना, प्राकृतिक खेती को अपनाना, सेहतमंद जीवनशैली अपनाना, खेल व योग अपनाना और गरीबों की मदद करना।

PM narendra modi attends 100th birth anniversary of Acharya Shri Vidyanand Ji Maharaj in New Delhi
PM Modi - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने कहा, 'आज हम सब भारत की अध्यात्म परंपरा के एक महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बन रहे हैं। पूज्य आचार्य विद्यानंद जी मुनिराज, उनकी जन्म शताब्दी का ये पून्य पर्व... उनकी अमर प्रेरणाओं से ओत-प्रोत यह कार्यक्रम एक अभूतपूर्व प्रेरक वातावरण का निर्माण हम सबको प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। मुझे आने का अवसर देने के लिए आप सब का आभार व्यक्त करता हूं। आज का ये दिन एक और वजह से बहुत विशेष है। 28 जून यानी, 1987 में आज की तारीख पर ही आचार्य विद्यानंद जी मुनिराज को आचार्य पद की उपाधि प्राप्त हुई थी। ये सिर्फ एक सम्मान नहीं था, बल्कि जैन परंपरा को विचार, संयम और करूणा से जोड़ने वाली एक पवित्र धारा प्रवाहित हुई।'

PM narendra modi attends 100th birth anniversary of Acharya Shri Vidyanand Ji Maharaj in New Delhi
PM Modi - फोटो : PTI

उन्होंने कहा, 'आज जब हम उनकी जन्म शताब्दी मना रहे हैं, तब ये तारीख हमें उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाती है। इस अवसर पर आचार्य विद्यानंद मुनिराज की चरणों में नमन करता हूं। उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, ये प्रार्थना करता हूं। आज इस अवसर पर आपने मुझे 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि देने का जो निर्णय लिया है, मैं खुद को इसके योग्य नहीं समझता हूं, लेकिन हमारा संस्कार है कि हमें संतों से जो कुछ मिलता है उसे प्रसाद समझकर स्वीकार किया जाता है। इसलिए मैं आपके इस प्रसाद को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूं और मैं भारती के चरणों में अर्पित करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
PM narendra modi attends 100th birth anniversary of Acharya Shri Vidyanand Ji Maharaj in New Delhi
PM Modi - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने कहा, 'भारत विश्व की सबसे प्राचीन जीवंत सभ्यता है। हम हजारों वर्षों से अमर हैं, क्योंकि... हमारे विचार अमर हैं, हमारा चिंतन अमर है, हमारा दर्शन अमर है। इस दर्शन के स्रोत हैं- हमारे ऋषि-मुनि, महर्षि, संत और आचार्य। आचार्य विद्यानंद जी मुनिराज, भारत के इसी परंपरा के आधुनिक प्रकाश स्तंभ हैं। आचार्य विद्यानंद महाराज कहते थे कि जीवन तभी धर्ममय हो सकता है, जब जीवन स्वयं ही सेवामय बन जाए।  उनका ये विचार जैन दर्शन की मूल भावना से जुड़ा हुआ है, ये विचार... भारत की चेतना से जुड़ा हुआ है।'

विज्ञापन
PM narendra modi attends 100th birth anniversary of Acharya Shri Vidyanand Ji Maharaj in New Delhi
PM Modi - फोटो : PTI

उन्होंने कहा, 'भारत सेवा प्रधान देश है, मानवता प्रधान देश है। दुनिया में जब हजारों वर्षों तक हिंसा को हिंसा से शांत करने के प्रयास हो रहे थे.... तब भारत ने दुनिया को अहिंसा की शक्ति का बोध कराया। हमने मानवता की सेवा की भावना को सर्वोपरि रखा। सब साथ चलें, हम मिलकर आगे बढ़ें... यही हमारा संकल्प है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed