Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
President Election 2022 Candidate Draupadi Murmu and Yashwant Sinha Filed Nomination Know Which Party Supported
{"_id":"62baad73866b987ec30a7a64","slug":"president-election-2022-candidate-draupadi-murmu-and-yashwant-sinha-filed-nomination-know-which-party-supported","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"President Election : मुर्मू और यशवंत को अब तक किसने-किसने दिया समर्थन, इन पार्टियों ने अभी तक नहीं खोले पत्ते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
President Election : मुर्मू और यशवंत को अब तक किसने-किसने दिया समर्थन, इन पार्टियों ने अभी तक नहीं खोले पत्ते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:57 PM IST
सार
देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है। 21 जुलाई को इसके नतीजे आएंगे। सत्ताधारी एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा ने नामांकन कर दिया है। इनके अलावा 54 अन्य लोगों ने भी नामांकन किया है। हालांकि, पर्याप्त प्रस्तावक नहीं होने के कारण 54 अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो सकते हैं। यानी, मुकाबला द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच है।
देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है। 21 जुलाई को इसके नतीजे आएंगे। सत्ताधारी एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा ने नामांकन कर दिया है। इनके अलावा 54 अन्य लोगों ने भी नामांकन किया है। हालांकि, पर्याप्त प्रस्तावक नहीं होने के कारण 54 अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो सकते हैं। यानी, मुकाबला द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सोमवार को यशवंत सिन्हा विपक्ष के कई नेताओं के साथ नामांकन करने पहुंचे। इसके दो दिन पहले द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए के नेताओं के साथ नामांकन किया था। दोनों उम्मीदवारों को किस-किस पार्टी का समर्थन अब तक मिल चुका है? वो कौन सी पार्टियां हैं जिन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं? आइये जानते हैं…
Trending Videos
2 of 6
प्रधानमंत्री मोदी और द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
द्रौपदी मुर्मू को किस पार्टी ने दिया समर्थन?
24 जून को एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहे। इसके अलावा द्रौपदी को बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस, जेडीयू, एआईएडीएमके, लोक जन शक्ति पार्टी, अपना दल (सोनेलाल), निषाद पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), एनपीपी, एनपीएफ, एमएनएफ, एनडीपीपी, एसकेएम, एजीपी, पीएमके, एआईएनआर कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, यूडीपी, आईपीएफटी, यूपीपीएल जैसी पार्टियों ने समर्थन दे दिया है। विपक्ष में होने के बाद भी बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
यशवंत सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
यशवंत सिन्हा के पक्ष में कितनी पार्टियां?
यशवंत सिन्हा ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी समेत कई दिग्गज नेता रहे। यशवंत को भी विपक्ष के कई दलों से समर्थन मिला है। इनमें कांग्रेस, एनसीपी, टीएमसी, सीपीआई, सीपीआई (एम) समाजवादी पार्टी, रालोद, आरएसपी, टीआरएस, डीएमके, नेशनल कांफ्रेंस, भाकपा, आरजेडी जैसे दल शामिल हैं।
4 of 6
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
इन दलों की अभी स्थिति साफ नहीं हुई
पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। 10 राज्यसभा सांसद भी हैं। अभी तक आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कुछ साफ नहीं किया है। इसके अलावा टीडीपी, झामुमो, शिरोमणि अकाली दल ने अब तक स्थिति साफ नहीं की है। शिवसेना में भी आंतरिक कलह के चलते अब तक किसी भी उम्मीदवार के समर्थन का एलान नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि शिवसेना के ज्यादातर सांसद और विधायक एनडीए के उम्मीदवार को ही सपोर्ट करना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
अब द्रौपदी मुर्मू के बारे में जानिए
एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 20 जून 1958 को ओडिशा में एक आदिवासी परिवार में पैदा हुईं थीं। उन्होंने रामा देवी विमेंस कॉलेज से स्नातक किया। इसके बाद द्रौपदी ने ओडिशा के राज्य सचिवालय से नौकरी की शुरुआत की। उनका विवाह श्याम चरण मुर्मू के साथ हुआ है।
1997 में वे पहली बार नगर पंचायत का चुनाव जीत कर पहली बार स्थानीय पार्षद बनीं। तीन साल बाद, वह रायरंगपुर के उसी निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुनी गईं। साल 2000 में पहली बार विधायक और फिर भाजपा-बीजेडी सरकार में दो बार मंत्री बनने का मौका मिला। साल 2015 में उन्हें झारखंड का पहला महिला राज्यपाल बनाया गया। 20 जून को मुर्मू ने अपना जन्मदिन मनाया है। पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी भी ओडिशा में पैदा हुए थे, लेकिन वह मूलत: आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।
मुर्मू का जीवन उनके जीवटता को दर्शाती है। जवानी में ही विधवा होने के अलावा दो बेटों की मौत से भी वह नहीं टूटीं। इस दौरान अपनी इकलौती बेटी इतिश्री सहित पूरे परिवार को हौसला देती रहीं। उनकी आंखें तब नम हुईं जब उन्हें झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई जा रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।