Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
President Election in 20 pictures Narendra modi Rahul Gandhi Sonia Gandhi mulayam Singh yadav
{"_id":"62d553cbda65cb04c907ef7a","slug":"president-election-in-20-pictures-narendra-modi-rahul-gandhi-sonia-gandhi-mulayam-singh-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"President Election: कोई स्ट्रेचर तो कोई व्हीलचेयर से वोट डालने पहुंचा, 20 तस्वीरों में देखें राष्ट्रपति चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
President Election: कोई स्ट्रेचर तो कोई व्हीलचेयर से वोट डालने पहुंचा, 20 तस्वीरों में देखें राष्ट्रपति चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 18 Jul 2022 06:06 PM IST
सार
द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग पक्की है। मुर्मू को कुल 27 से ज्यादा दलों का समर्थन मिला है। इनमें एनडीए के अलावा विपक्ष के कई दल शामिल हैं। इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी भी लगभग तय है। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 14 दलों का समर्थन मिला है।
विज्ञापन
1 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। इसमें देशभर के कुल 4,800 निर्वाचित सांसदों और विधायकों ने हिस्सा लिया। चुनाव में भाजपा की अगुआई वाली एनडीए के तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा प्रत्याशी हैं।
द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग पक्की है। मुर्मू को कुल 27 से ज्यादा दलों का समर्थन मिला है। इनमें एनडीए के अलावा विपक्ष के कई दल शामिल हैं। इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी भी लगभग तय है। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 14 दलों का समर्थन मिला है।
राष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई दिग्गजों ने वोट डाला। देखिए तस्वीरें...
Trending Videos
2 of 20
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी वोट डालने पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी वोट डालने पहुंचे। मतदान करने के दौरान उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह अस्वस्थ्य नजर आए। मनमोहन सिंह की उम्र 89 साल हो चुकी है। वह व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचे और चार लोगों की मदद से उन्होंने अपना वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 20
राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी साधना गुप्ता की मौत के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव सामने आए। उन्होंने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला। मुलायम व्हीलचेयर से वोट देने के लिए पहुंचे थे।
4 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के सीतामढ़ी के विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर लेटकर विधानसभा में वोट डालने पहुंचे। मिथिलेश कुमार की तबियत खराब है। एक्सीडेंट में वह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 20
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम भी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान देने पहुंचे। पनीरसेल्वम कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में मतदान के वक्त उन्होंने पीपीई किट पहन रखी थी। मतदान स्थल पर मौजूद स्टाफ भी पीपीई किट में था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।