Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
President Election: Prime minister Narendra Modi, Home minister Amit Shah, CM Yogi cast their vote, former PM Manmohan Singh arrived in wheelchair
{"_id":"62d50f35b3b7fb65805edf63","slug":"president-election-prime-minister-narendra-modi-home-minister-amit-shah-cm-yogi-cast-their-vote-former-pm-manmohan-singh-arrived-in-wheelchair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"President Election: मोदी, शाह समेत दिग्गजों ने डाला वोट, व्हीलचेयर से पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, देखें तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
President Election: मोदी, शाह समेत दिग्गजों ने डाला वोट, व्हीलचेयर से पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 18 Jul 2022 04:52 PM IST
सार
द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग पक्की है। मुर्मू को कुल 27 से ज्यादा दलों का समर्थन मिला है। इनमें एनडीए के अलावा विपक्ष के कई दल भी शामिल हैं। इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी भी लगभग तय है। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 14 दलों का समर्थन मिला है।
विज्ञापन
1 of 10
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
16वें राष्ट्रपति चुनाव में मतदान जारी है। इसमें देशभर के कुल 4,800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव में भाजपा की अगुआई वाले एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा प्रत्याशी हैं।
द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग पक्की है। मुर्मू को कुल 27 से ज्यादा दलों का समर्थन मिला है। इनमें एनडीए के अलावा विपक्ष के कई दल भी शामिल हैं। इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी भी लगभग तय है। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 14 दलों का समर्थन मिला है।
राष्ट्रपति चुनाव में अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई दिग्गज नेता वोट डाल चुके हैं। देखिए तस्वीरें...
Trending Videos
2 of 10
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला। इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी वोट डालने पहुंचे। मतदान करने के दौरान उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह अस्वस्थ्य नजर आए। मनमोहन सिंह की उम्र 89 साल हो चुकी है। वह व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचे और चार लोगों की मदद से उन्होंने अपना वोट डाला।
4 of 10
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन में वोट डाला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में वोट डाला।
विज्ञापन
5 of 10
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा से भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी वोट डालने पहुंची। इसके अलावा विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बेटे और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने भी मतदान किया। जयंत ने एलान किया है कि वह अपने पिता की बजाय एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करेंगे। पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी वोट डाला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।