सब्सक्राइब करें

President Oath: 18 मिनट का रहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला भाषण, जानें इसकी 10 बड़ी बातें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 25 Jul 2022 12:37 PM IST
सार

सोमवार की सुबह संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ लेने के बाद उनका पहला संबोधन 18 मिनट का रहा। इसमें उन्होंने गरीब से लेकर युवा और महिलाओं तक का जिक्र किया। इतिहास से लेकर आजाद भारत के विकास की यात्रा पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
President Oath: President Draupadi Murmu's first speech lasted 18 minutes, know its 10 big things
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
द्रौपदी मूर्मु ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। सोमवार की सुबह संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ लेने के बाद उनका पहला संबोधन 18 मिनट का रहा। इसमें उन्होंने गरीब से लेकर युवा और महिलाओं तक का जिक्र किया। इतिहास से लेकर आजाद भारत के विकास की यात्रा पर प्रकाश डाला। बोलीं, 'मेरे लिए देश के युवाओं और महिलाओं का हित सर्वोपरि होगा।' 
loader


आइए जानते हैं राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण की 10 बड़ी बातों को...
 
Trending Videos
President Oath: President Draupadi Murmu's first speech lasted 18 minutes, know its 10 big things
शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : PTI
1. गरीब सपने देख सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है : मैं जनजातीय समाज से हूं, और मुझे वार्ड काउंसलर से लेकर भारत की राष्ट्रपति बनने तक का अवसर मिला है। यह लोकतंत्र की जननी भारतवर्ष की महानता है। ये हमारे लोकतंत्र की ही शक्ति है कि उसमें एक गरीब घर में पैदा हुई बेटी, दूर-सुदूर आदिवासी क्षेत्र में पैदा हुई बेटी, भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच सकती है। राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
President Oath: President Draupadi Murmu's first speech lasted 18 minutes, know its 10 big things
शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : PTI
2. बिरसा मुंडा के बलिदान से प्रेरणा मिली : राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। मैं देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ है। संथाल क्रांति, पाइका क्रांति से लेकर कोल क्रांति और भील क्रांति ने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी योगदान को और सशक्त किया था। सामाजिक उत्थान एवं देश-प्रेम के लिए 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान से हमें प्रेरणा मिली थी। 
 
President Oath: President Draupadi Murmu's first speech lasted 18 minutes, know its 10 big things
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : PTI
3. भारत की उपलब्धियों का बखान : कुछ ही दिन पहले भारत ने कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ डोज लगाने का कीर्तिमान बनाया है। इस पूरी लड़ाई में भारत के लोगों ने जिस संयम, साहस और सहयोग का परिचय दिया, वो एक समाज के रूप में हमारी बढ़ती हुई शक्ति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। 
 
विज्ञापन
President Oath: President Draupadi Murmu's first speech lasted 18 minutes, know its 10 big things
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया
4. मैंने जल, जंगल और जलाशयों को महसूस किया : मेरा जन्म तो उस जनजातीय परंपरा में हुआ है जिसने हजारों वर्षों से प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर जीवन को आगे बढ़ाया है। मैंने जंगल और जलाशयों के महत्व को अपने जीवन में महसूस किया है। हम प्रकृति से जरूरी संसाधन लेते हैं और उतनी ही श्रद्धा से प्रकृति की सेवा भी करते हैं। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed