Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Prophet Remarks Row: Violence After Namaz in 20 Districts Uproar Stone Pelting and Arson See in Photos
{"_id":"62a33c2811db3b2abb5eeeaf","slug":"prophet-remarks-row-violence-after-namaz-in-20-districts-uproar-stone-pelting-and-arson-see-in-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prophet comment row: जुमे की नमाज के बाद यूपी-दिल्ली से बंगाल तक हंगामा, पथराव, आगजनी और लाठीचार्ज, देखें तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Prophet comment row: जुमे की नमाज के बाद यूपी-दिल्ली से बंगाल तक हंगामा, पथराव, आगजनी और लाठीचार्ज, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:18 PM IST
सार
पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद देशभर की कई जगह हंगामा हुआ। प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, हावड़ा, रांची समेत कई जगह पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं। कुछ जगहों पर उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया।
विज्ञापन
1 of 11
जुमे की नमाज के बाद देशभर में बवाल हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद देशभर की कई जगह हंगामा हुआ। प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, हावड़ा, रांची समेत कई जगह पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं। कुछ जगहों पर उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया।
मुरादाबाद में भी हिंसक हो रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। दिल्ली, कानपुर, देवबंद, सहारनपुर, लखनऊ, कोलकाता, हावड़ा, हैदराबाद समेत कई शहरों में हंगामा हुआ। आइए तस्वीरों में देखिए जुमे की नमाज के बाद कहां-कहां हिंसा हुई और कैसे लोगों ने प्रदर्शन किया...?
2 of 11
प्रयागराज में उपद्रवियों ने पीएसी की गाड़ी में लगाई आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
प्रयागराज : पथराव, आगजनी और बवाल
यहां जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने नारेबारी और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान उपद्रवियों ने कुछ ठेलों को आग के हवाले भी कर दिया।
3 of 11
सहारनपुर में बवाल के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर : यहां नवाबगंज में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने नवाबगंज से लेकर घंटाघर तक जमकर प्रदर्शन किया। जुलूस से लौटते हुए लोगों ने नेहरू मार्केट में खुली दुकानों पर पथराव किया। इस दौरान दहशत के कारण क्षेत्र में बाजार धड़ाधड़ बंद हो गया। घटना के बाद पुलिस के कार्रवाई शुरू की। अब तक 20 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद : जुमे की नमाज के बाद थाना मुगलपुरा इलाके में स्थित मस्जिद के बाहर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज करके भगाया। अब हालात काबू में है।
विज्ञापन
5 of 11
जुमे की नमाज के बाद लगा हुजूम।
- फोटो : अमर उजाला
देवबंद : पुलिस पर पथराव, आठ को हिरासत में लिया
जुमे की नमाज के बाद देवबंद के रशीदिया मस्जिद के बाहर भी जमकर बवाल हुआ। यहां नमाजियों ने पुलिस पर पथराव किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आठ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पत्थरबाज हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।