सब्सक्राइब करें

Putin India Visit: गले लगाया, कार में बैठाया और खींची सेल्फी...; तस्वीरों में देखें पुतिन का ऐसे हुआ स्वागत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 04 Dec 2025 08:24 PM IST
सार

PM Modi-President Putin Selfie: भारत पहुंचे पुतिन का पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाकर स्वागत किया। दोनों नेता एक ही कार में बैठे और सेल्फी लेकर रिश्तों की गर्माहट दिखा दी। पुतिन का यह दौरा भारत-रूस रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

विज्ञापन
Putin India visit pm modi welcomes airport pmo pictures photos selfie in car
रूसी राष्ट्रपति और पीएम मोदी की सेल्फी। - फोटो : X- @narendramodi
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया, साथ बैठे और कार में साथ सफर किया। इस दौरान मोदी और पुतिन की सेल्फी भी आई। ये खास सेल्फी तब ली गई थी, जब दोनों नेता एयरपोर्ट से पीएम आवास के लिए रवाना हुए थे।

 
Trending Videos
Putin India visit pm modi welcomes airport pmo pictures photos selfie in car
पीएम आवास पर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : X-@narendramodi
जब दोनों नेता पहुंचे पीएम आवास
इसके बाद दोनों नेता पीएम आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच औपचारिक वार्ता से पहले डिनर का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान भी दोनों नेताओं की साथ की फोटो आईं। इन तस्वीरों में आवास में की गई भव्य सजावट भी देखी जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Putin India visit pm modi welcomes airport pmo pictures photos selfie in car
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : X- @narendramodi
पीएम मोदी के स्वागत पर क्या बोला क्रेमलिन?
पुतिन के आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया। इस पर क्रेमलिन ने कहा कि स्वागत के लिए पीएम मोदी का आना हमारे लिए अप्रत्याशित था। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।   
Putin India visit pm modi welcomes airport pmo pictures photos selfie in car
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : X- @narendramodi
पीएम आवास में रात्रि भोज
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, जहां उनके सम्मान में निजी रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। यह बैठक पूरी तरह निजी रखी गई है, जिसमें केवल प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Putin India visit pm modi welcomes airport pmo pictures photos selfie in car
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : X- @narendramodi
मित्र का स्वागत करते हुए खुशी हो रही- पीएम मोदी
रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- मुझे अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। मैं आज शाम और कल हमारी बैठकों को लेकर आशान्वित हूं। भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, इससे हमारे लोगों को अपार लाभ हुआ है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed