फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे का तोहफा, विदेशी लुक वाली 'ट्रेन 18 और 20' जल्द दौड़ेंगी, देखें तस्वीरें

Tue, 23 Jan 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jan 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
indian railways train 18 and 20 will be soon on track with world class facilities 

साल 2018 में भारतीय रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में जुटी है। मेक इन इंडिया के तहत तैयार होने वाली दो ट्रेनें 18 और 20 ट्रैक पर जल्द दौड़ती दिखेंगी। वर्ल्ड क्लास फैसीलिटी से लेस ट्रेनों में वाई-फाई से लेकर स्लाइडिंग डोर की सुविधा रहेगी। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि ये सफर में लगने वाले समय में 20 फीसदी की कटौती करेंगी।

indian railways train 18 and 20 will be soon on track with world class facilities 

दिलचस्प बात है कि ट्रेन 18 और 20 रेलवे की एलीट ट्रेनें शताब्दी एक्सप्रेस और राजधानी का विकल्प मानी जा रही हैं। देखा जाए तो दिल्ली से हावड़ा के 1440 किलोमीटर रूट पर लगने वाले समय में करीब साढ़े तीन घंटे का समय बच पाएगा।

indian railways train 18 and 20 will be soon on track with world class facilities 

दरअसल, राजधानी और शताब्दी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक दौड़ सकती हैं, लेकिन उनकी एवरेज स्पीड 90 किलोमीटिर प्रति घंटे तक सीमित रह जाती है। जब दोनों हाईस्पीड ट्रेनें दौड़ेंगी तो ये 130 किलोमीटर प्रति घंटे की एवरेज दे पाएंगी और इनकी अधिकतम सीमा 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railways train 18 and 20 will be soon on track with world class facilities 

16 कोच की इस ट्रेन में अलग से इंजन नहीं होगा। यह पूरी तरह से अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरने वाली ट्रेन होगी। दोनों ट्रेनों की खास बात है कि इनमें विदेश की बेहतरीन ट्रेनों के फीचर्स शामिल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
indian railways train 18 and 20 will be soon on track with world class facilities 

एक खासियत यह भी होगी कि सीटें हवाई जहाज जैसी होंगी और फर्नीचर बेहद आकर्षक होगा। हर सीट पर स्क्रीन के स्थान पर चार से छह स्क्रीन रखी हैं, ताकि उद्घोषणा, सूचना वअन्य जानकारी इन्हीं के जरिये मिलेगी। खास बात है कि यात्रियों को नहीं लगेंगे झटके और सिस्टम भी आधुनिक होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed