फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: JNU में कंडोम से लेकर पांच लोगों को मारने तक, भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा के वे बयान जिनपर मचा बवाल

Sun, 21 Aug 2022 11:23 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 21 Aug 2022 11:23 PM IST
सार

आहूजा हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह कथित तौर पर पांच लोगों को मारने का दावा करते दिखाई दे रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब आहूजा के बयान पर बवाल हो रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan: From condom in JNU to killing five people, BJP leader Gyandev Ahuja's statements created a ruckus
ज्ञानदेव आहूजा - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में एक जगह है रामगढ़। ये विधानसभा क्षेत्र भी है। यहां से 2013 में भाजपा के ज्ञान देव आहूजा विधायक चुने गए थे। 2018 में इनका कार्यकाल खत्म हो गया। पार्टी ने दोबारा टिकट नहीं दिया। आहूजा नाराज हुए, लेकिन पार्टी ने मना लिया और प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया। 
loader


आहूजा हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह कथित तौर पर पांच लोगों को मारने का दावा करते दिखाई दे रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब आहूजा के बयान पर बवाल हो रहा है।

मामला क्या है जिसमें आहूजा ने इस तरह का बयान दिया? बयान पर आहूजा का क्या कहना है? पहले उनके किन बयानों पर बवाल मच चुका है? आइये जानते हैं ...
 
Rajasthan: From condom in JNU to killing five people, BJP leader Gyandev Ahuja's statements created a ruckus
चिरंजीलाल - फोटो : अमर उजाला
मामला क्या है?
मामला राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास का है। यहां चिरंजीलाल नाम के किसान रहते थे। कुछ दिन पहले वह तड़के सुबह शौच करने खेत में गए थे। उसी दौरान अलवर के सदर थाना क्षेत्र से चोर एक ट्रैक्टर चोरी करके आ रहा था। पुलिस और ट्रैक्टर मालिक उसका पीछा कर रहे थे। जब चोर को लगा कि वह पकड़ा जाएगा तो उसने ट्रैक्टर को एक खेत में छोड़ दिया और भाग निकला। इसी खेत में चिंरजीलाल शौच के लिए गए थे। इतने में ही पुलिस और एक विशेष समुदाय के 20 से 25 लोग खेत में पहुंच गए और चिरंजीलाल को चोर समझकर बुरी तरह से पीट दिया। जिससे चिरंजीलाल की मौत हो गई।  

ये भी पढ़ें : कौन हैं बिहार सरकार की बैठक में दिखे लालू के दामाद, क्या करते हैं राजद प्रमुख की सातों बेटियों के पति?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan: From condom in JNU to killing five people, BJP leader Gyandev Ahuja's statements created a ruckus
ज्ञानदेव आहूजा - फोटो : अमर उजाला
चिरंजीलाल के घर पहुंचे आहूजा ने दिया ये बयान
चिंरजीलाल की मौत के बाद सियासत तेज हो गई। चिंरजीलाल के घर कई हिंदू संगठन और नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया। पूर्व विधायक और भाजपा नेता ज्ञान देव आहूजा भी पहुंचे। इस दौरान वह लोगों को आंदोलन करने की बात कह रहे थे। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के आश्वासन के खिलाफ गुस्सा निकाल रहे थे। 

वायरल वीडियो में आहूजा बोलते हुए दिखाई देते हैं, 'अब नौकरी के लिए कह गए हैं वो लोग (राजस्थान सरकार)। वो भी संविदा पर नगर पालिका में दे रहे। परमानेंट नौकरी हो तब कोई बात हो। आप सब लोग यहां बैठे हैं। आंदोलन चलाना चाहिए। जबरदस्त चलाना चाहिए।'  इसी दौरान आहूजा कहते हैं, 'अब तक तो पांच हमने मारे हैं। ये इस एरिया में पहली बार हुआ है कि उन्होंने मारा है।’ आहूजा लोगों को उकसाते हुए कहते हैं कि उनके ऐसा करने पर उन्हें बरी भी कराएंगे और जमानत भी कराएंगे। 
 
Rajasthan: From condom in JNU to killing five people, BJP leader Gyandev Ahuja's statements created a ruckus
ज्ञानदेव - फोटो : अमर उजाला
आहूजा का इस वायरल बयान पर क्या कहना है?
बयान वायरल होने के बाद ज्ञानदेव आहूजा ने मीडिया को सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत अर्थ न निकाले। मॉब लिंचिंग में अब से पहले जो लोग मारे गए, वे गौ तस्करी के आरोपी थे, गोकशी के घटनाओं में शामिल थे। धर्म विशेष की भावनाओं के साथ खेल रहे थे। इसलिए वे मारे गए। जबकि चिरंजीलाल ने कोई गुनाह नहीं किया था। फिर भी उसे पीट-पीटकर मार डाला गया।
 
विज्ञापन
Rajasthan: From condom in JNU to killing five people, BJP leader Gyandev Ahuja's statements created a ruckus
महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI
आहूजा के बयान पर विपक्ष का क्या कहना है?
आहूजा के वीडियो को ट्विट करते हुए टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने टिप्पणी की। उन्होंने लिखा है, मूछों वाला यह भाजपा का राक्षस पांच लोगों को पीट-पीटकर मार डालने का दावा कर रहा है। कह रहा है कि अब तक तो हमने पांच मारे हैं। महुआ कहती हैं कि बुराई का कोई चेहरा होता तो एकदम ऐसा ही होता। इसके बाद महुआ दूसरे ट्वीट में तंज कसते हुए कहती हैं कि भाजपा को बिलकिस बानों के दोषियों का स्वागत करने वाले दल को गुजरात से राजस्थान भेजना चाहिए, जिससे वे इस भाजपा नेता का स्वागत कर सकें। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed