सब्सक्राइब करें

राष्ट्रपति बोलीं: बिरयानी हो या कड़क चाय.. भारत-कतर संबंध सदियों पुराने, पांच साल में 28 अरब USD होगा व्यापार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 19 Feb 2025 05:02 AM IST
सार

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की यात्रा के दौरान मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि कतर के हमारे मेहमान रात के खाने में दोनों देशों के अनोखे सांस्कृतिक जुड़ाव का अनुभव करेंगे, उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है। राष्ट्रपति भवन ने औपचारिक भोज की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

विज्ञापन
Rashtrapati Bhawan Dinner Glimpses India Qatar Relations Biryani Kadak Chai age old relations news in hindi
कतर के अमीर शेख तमीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई/अमर उजाला

10 साल के बाद भारत आए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की यात्रा कई मायनों में यादगार रही। राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक भोज में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कतर के साथ भारत के संबंध सदियों पुराने हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने दोनों देशों के बीच हुए अहम समझौतों का परोक्ष जिक्र करते हुए भरोसा जताया कि आने वाले पांच वर्षों में दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 28 अरब डॉलर तक पहुंचाने में सफल होंगे।



उन्होंने कहा, 'हमारे सदियों पुराने संबंधों की झलक हमारे लोगों की पसंदीदा कला, संगीत और भोजन में देखी जा सकती है, चाहे वह बिरयानी हो या कड़क चाय।'

राष्ट्रपति ने कहा कि कतर के हमारे मेहमान रात के खाने में दोनों देशों के अनोखे सांस्कृतिक जुड़ाव का अनुभव कर पाएंगे, उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है। राष्ट्रपति भवन के इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी और कतर के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भोज में शामिल हुए। राष्ट्रपति भवन ने औपचारिक भोज की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों में दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों की झलक देखी जा सकती है।

Rashtrapati Bhawan Dinner Glimpses India Qatar Relations Biryani Kadak Chai age old relations news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हाथ मिलाते कतर के अमीर शेख - फोटो : पीटीआई

कतर के साथ भारत के संबंध सदियों पुराने
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का देश की दूसरी राजकीय यात्रा पर स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कतर के साथ भारत के संबंधों का इतिहास सदियों पुराने हैं। उन्होंने खाड़ी देश में रहने वाले भारतीयों की अच्छी देखभाल करने के लिए अमीर और कतर के लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Rashtrapati Bhawan Dinner Glimpses India Qatar Relations Biryani Kadak Chai age old relations news in hindi
राष्ट्पति भवन में भारत और कतर के शीर्ष अधिकारी - फोटो : पीटीआई
कतर के अमीर को राष्ट्रपति ने देश की ऐतिहासिक विरासत से भी रू-ब-रू कराया। ऐसी ही एक तस्वीर में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण की सीढ़ियों पर प्रतिष्ठित रामपुरवा बुल (Rampurva Bull) के सामने कतर के अमीर का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rashtrapati Bhawan Dinner Glimpses India Qatar Relations Biryani Kadak Chai age old relations news in hindi
राष्ट्पति भवन में भारत और कतर के शीर्ष अधिकारी - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर किया था कतर के अमीर का स्वागत
अमीर अल-थानी कल यानी 17 फरवरी की रात को भारत पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद कतर के अमीर का स्वागत करने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे। दोनों की मौजूदगी में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। ऐसी ही एक तस्वीर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी दस्तावेजों का आदान-प्रदान करते देखा गया।
विज्ञापन
Rashtrapati Bhawan Dinner Glimpses India Qatar Relations Biryani Kadak Chai age old relations news in hindi
राष्ट्पति भवन में भारत और कतर के शीर्ष अधिकारी - फोटो : पीटीआई
दोनों देशों के रिश्ते की बानगी उस तस्वीर में भी दिखी जब कतर के अमीर भारतीय प्रधानमंत्री और अन्य शीर्ष मंत्री-अधिकारियों की कतार में दिखे, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कतर के प्रतिनिधिमंडल वाली कतार में बैठीं। पीएम मोदी के अलावा देश के उपराष्ट्रपति धनखड़, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर  और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी इस तस्वीर में दिखे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed