फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2025: सोमनाथ मंदिर में 25 रुपये में मिलेगा रुद्राक्ष, आपके नाम से चढ़ाया जाएगा बिल्व पत्र

Mon, 30 Jun 2025 06:48 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 30 Jun 2025 06:48 PM IST
सार

Sawan 2025: गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने सावन के महीने में कई सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत शिव भक्तों को केवल 25 रूपये में सोमनाथ मंदिर से रुद्राक्ष और भस्म मिलेगा। वहीं इस कड़ी में भक्तों के नाम से सोमवार को बिल्व पत्र चढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Sawan 2025: Rudraksha will be available in Somnath temple for Rs 25, Bilva Patra will be offered Online
सोमनाथ मंदिर में ऐसे चढ़ा सकेंगे बिल्व पत्र - फोटो : अमर उजाला
सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह नौ अगस्त तक चलेगा। सावन मास को भगवान शिव की पूजा के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि इस माह में भगवान शिव की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान शिव की पूजा के लिए प्रसिद्ध भगवान सोमनाथ मंदिर ने शिवभक्तों के लिए एक अनोखी योजना की शुरुआत की है जिसमें वे अपने घर बैठे शिवपूजा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसमें केवल 25 रूपये में शिव भक्तों को सोमनाथ मंदिर से रुद्राक्ष और भस्म प्रदान की जाएगी। इसके अलावा भक्तों के नाम से भगवान सोमनाथ को सावन के सोमवार को बिल्व पत्र चढ़ाया जाएगा। पिछले दो वर्षों से शुरु हुई इस योजना का लाभ 7.50 लाख से अधिक शिव भक्त उठा चुके हैं। 


यह भी पढ़ें - Sawan 2025: शिवलिंग की पूजा करते समय किस दिशा होना चाहिए मुख, जानें सही नियम
Sawan 2025: Rudraksha will be available in Somnath temple for Rs 25, Bilva Patra will be offered Online
सोमनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्री सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी जेडी परमार ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव को बिल्प पत्र अर्पित करने का शास्त्रों में बहुत अधिक महत्त्व बताया गया है। इसके बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि-  
"त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधम्।
त्रिजन्मपाप संहारं एक बिल्वं शिवार्पणम्॥"
अर्थात्, भगवान शिव को तीन पत्तों वाला बिल्वपत्र अर्पित करने से तीन जन्मों के पापों का नाश होता है।
Sawan 2025: Rudraksha will be available in Somnath temple for Rs 25, Bilva Patra will be offered Online
सोमनाथ मंदिर से 25 रुपये में मिलेगा रुद्राक्ष - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सावन महीने में दुनिया भर के भक्तों की इच्छा होती है कि वे भगवान सोमनाथ को बिल्व पत्र अर्पित करें, लेकिन कई कारणों से अनेक भक्त यहां तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में उन्हें ऑनलाइन यह सुविधा प्रदान की गई है कि वे ट्रस्ट की वेबसाइट (https://somnath.org/BilvaPooja/Shravan) या क्यूआर कोड पर भगवान की पूजा के लिए बुकिंग कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025: Rudraksha will be available in Somnath temple for Rs 25, Bilva Patra will be offered Online
सोमनाथ मंदिर से भक्तों को मिलेगा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
यह भी पढ़ें - Sawan Pradosh Vrat 2025: सावन में किस-किस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि और नियम

उन्होंने कहा कि यह योजना शिवभक्तों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। 2023 में "जन-जन के सोमनाथ" के नाम से इस योजना की शुरूआत की गई थी जिसमें अब तक 7.50 लाख लोग पूजा का लाभ ले चुके हैं। बुकिंग के बाद भक्तों के नाम से बिल्व पत्र भगवान सोमनाथ को अर्पित किया जाता है और इसके बाद में भक्तों के घर प्रसाद रूप में रुद्राक्ष और भस्म भेजी जाती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed