{"_id":"68626adf2268eb495b05b6ad","slug":"sanath-jayasuriya-happy-birthday-terrorised-bowlers-and-outfoxed-batters-in-his-career-sanath-stats-records-2025-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Sanath Jayasuriya: 56 साल के हुए महान सनथ जयसूर्या, सचिन-कैलिस के साथ इस खास सूची में हैं शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Happy Birthday Sanath Jayasuriya: 56 साल के हुए महान सनथ जयसूर्या, सचिन-कैलिस के साथ इस खास सूची में हैं शामिल
Mon, 30 Jun 2025 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 30 Jun 2025 04:15 PM IST
सार
अब तक सिर्फ तीन क्रिकेटर ही ऐसे हुए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार से ज्यादा रन और 200 से ज्यादा विकेट लिए हैं। इनमें जयसूर्या भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सनथ जयसूर्या
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में शुमार श्रीलंका के सनथ जयसूर्या 56 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 30 जून 1969 को श्रीलंका के मतारा नाम के जगह पर हुई थी। इस खिलाड़ी ने आगे चलकर न सिर्फ कई रिकॉर्ड्स बनाए, बल्कि श्रीलंकाई टीम की कप्तानी भी की। मैदान पर तबाही मचाने वाले इस दिग्गज से हर गेंदबाज खौफ खाता था। इतना ही नहीं, अपनी फिरकी से भी जयसूर्या ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। फिलहाल वह श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कोच के तौर पर अपना दायित्व निभा रहे हैं।
सनथ जयसूर्या
- फोटो : ANI
अब तक सिर्फ तीन क्रिकेटर ही ऐसे हुए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार से ज्यादा रन और 200 से ज्यादा विकेट लिए हैं। इनमें जयसूर्या भी शामिल हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 586 मैच खेले। इसमें उन्होंने 21,032 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 34.1 का रहा। वहीं, उन्होंने 35.7 की गेंदबाजी औसत से 440 विकेट चटकाए। इस मामले में सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक कैलिस ही उनसे ऊपर हैं। कैलिस ने 519 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 49.1 की औसत से 25,534 रन बनाए। इसके अलावा कैलिस ने 32.1 की गेंदबाजी औसत से 577 विकेट भी लिए। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 48.5 की बल्लेबाजी औसत से 34,357 रन बनाए और 46.5 की गेंदबाजी औसत से 201 विकेट लिए।
20,000+ रन और 200+ विकेट (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में)
20,000+ रन और 200+ विकेट (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में)
| खिलाड़ी | मैच | रन | बल्लेबाजी औसत | विकेट | गेंदबाजी औसत |
|---|---|---|---|---|---|
| जैक कैलिस | 519 | 25,534 | 49.1 | 577 | 32.1 |
| सनथ जयसूर्या | 586 | 21,032 | 34.1 | 440 | 35.7 |
| सचिन तेंदुलकर | 664 | 34,357 | 48.5 | 201 | 46.5 |
सनथ जयसूर्या
- फोटो : ANI
जयसूर्या ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1989 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से किया था। वहीं, पहला टेस्ट उन्होंने 1991 में सेडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जयसूर्या ने 110 टेस्ट में श्रीलंका के लिए 40.07 की औसत से 6973 रन बनाए। इसमें 21 अर्धशतक और 14 शतक शामिल हैं। वहीं, 445 वनडे में उन्होंने 32.13 की औसत से 13430 रन बनाए। इसमें 68 अर्धशतक और 28 शतक शामिल हैं। श्रीलंका के लिए 31 टी20 में जयसूर्या ने 129.16 के स्ट्राइक रेट से 629 रन बनाए। जयसूर्या ने टेस्ट में 98 विकेट, वनडे में 323 विकेट और टी20 में 19 विकेट लिए। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में खेला था।