फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sikkim Accident: बागडोगरा हवाई अड्डे पर 16 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई, बीते दिन सड़क हादसे में हुए थे शहीद

Sat, 24 Dec 2022 05:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Dec 2022 05:19 PM IST
सार

सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग और लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक ने बागडोगरा हवाई अड्डे पर जवानों को श्रद्धांजलि दी। 23 दिसंबर की सुबह हुए हादसे के बाद दोपहर तक सभी शवों को बरामद कर चटन लाया गया। 

विज्ञापन
Sikkim Accident Tribute paid 16 soldiers Bagdogra airport martyred previous day
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग - फोटो : अमर उजाला

सिक्किम के जेमा में हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 16 सैनिकों के लिए बागडोगरा हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पचक्र अर्पित किए गए। सैनिकों के पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित उनके घर भेजे गए। 

बागडोगरा हवाई अड्डे पर दी गई शहीदों को श्रद्धाजंलि

Sikkim Accident Tribute paid 16 soldiers Bagdogra airport martyred previous day
शहीदों को श्रद्धांजलि देते लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक - फोटो : अमर उजाला

सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग और लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक ने बागडोगरा हवाई अड्डे पर जवानों को श्रद्धांजलि दी। 23 दिसंबर की सुबह हुए हादसे के बाद दोपहर तक सभी शवों को बरामद कर चटन लाया गया। 24 दिसंबर की सुबह तक शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एसटीएनएम अस्पताल, गंगटोक लाया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भारतीय वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टरों द्वारा गंगटोक से बागडोगरा हवाई अड्डे तक पार्थिव शरीरों को लाया गया। 

देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर भेजे गए जवानों के पार्थिव शरीर

Sikkim Accident Tribute paid 16 soldiers Bagdogra airport martyred previous day
शहीद जवानों के पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद 15 पार्थिव शरीरों को वायु सेना के विशेष विमानों से देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर भेजा गया। यहां से शवों को उनके पैतृक कस्बों या गांवों में ले जाया जाएगा। बिहार के खगड़िया के रहने वाले नायब सूबेदार चंदन कुमार मिश्रा के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी सिक्किम में हुआ सड़क हादसा

Sikkim Accident Tribute paid 16 soldiers Bagdogra airport martyred previous day
Sikkim Accident - फोटो : Social Media

सिक्किम में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ।  दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed