{"_id":"58b4eb3f4f1c1b4459830dd0","slug":"some-interesting-facts-of-mayawati-rally-stage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य
Thu, 02 Mar 2017 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Mar 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी विधानसभा चुनावों में पूरी ताकत झोंक रखी है। वह लगातार रैलियां कर रही हैं। उनकी रैलियों में समर्थकों की भीड़ भी काफी आ रही है। रैलियों में लोगों को नियंत्रित करने के लिए खास सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। वैसे इसमें कोई अस्वाभाविक बात नहीं है, लेकिन आज हम आपको मायावती की रैलियों में होने वाले कुछ ऐसे खास इंतजामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। मायावती के मंच के बारे में ये हैरान करने वाले खुलासे एबीपी न्यूज चैनल ने किए हैं। रोचक तथ्य आगे की स्लाइड में....
मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य
2 of 9
मायावती के मंच की खास बात है इसकी थीम। बहुजन समाज पार्टी का थीम कलर नीला है। यह आपको भी पता है। पार्टी के बैनरों-पोस्टरों आदि में यह खूब दिखाई भी देता है, लेकिन उनके मंच की थीम वैसी नहीं है। माया का मंच अंदर से सफेदी से ऐसा सराबोर होता है कि मेज-कुर्सियों-सोफे और यहां तक की मेज पर रखे पेन तक का रंग भक सफेद होता है। सफेद रंग शांति और सफाई का सूचक होता है, शायद इसी उद्देश्य से माया का मंच सफेदी में नहाया होता है।
मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य
3 of 9
एबीपी न्यूज के संवाददाता उमेश पाठक की रिपोर्ट के मुताबिक मायावती के मंच के ही बगल में एक व्हाइट हाउस भी तैयार किया जाता है। नाम के मुताबिक यह सफेग होता है और इसे खास रिफ्रेशमेंट या फ्रैश होने के लिए बनाया जाता है। जलपान, आराम करने आदि की व्यवस्था का इसमें उचित खयाल रखा जाता है। खास बात यह है माया का व्हाइट हाउस ब्लैक कैट कमांडो की मौजूदगी में ही होता है। पूरी तरह से वातानुकूलित व्हाइट हाउस तभी खुलता है जब मायावती इसमें आती है। कुछ लोगों के बैठने की सुविधा भी इसमें होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य
4 of 9
- फोटो : AmarUjala
चलिए, व्हाइट हाउस से फिर मंच पर आते हैं। मायावती मंच के जिस हिस्से से जनता को संबोधित करती हैं, वहीं ऊपर दो एसी लगे होते हैं, ताकि बाहर की गर्मी उन्हें न सताए। मंच पर यह खयाल रखा जाता है कि भीड़ कम ही रहे। जो उम्मीदवार माया के मंच को साझा करते हैं उनके लिए बैठने की व्यवस्था पीछे की तरफ की जाती है। आगे माया का सफेद सोफा होता है। खास बात यह है कि माया के मंच पर हर नेता को जूते उतारकर ही आने की इजाजत होती है।
विज्ञापन
मायावती के मंच की 'माया' आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्य
5 of 9
- फोटो : amar ujala
मंच पर यह भी खयाल रखा जाता है कि जिस उम्मीदवार की जगह जहां तय की गई है, वह उसी जगह बैठे। अनुशासन इतना होता है कि मंच पर आसीन कोई भी नेता आपस में बेवजह मुंह नहीं खोल सकता है। यह भी नियम है कि जिस उम्मीदवार या नेता को माया का आशीर्वाद चाहिए या परिचय देना होता है, वह दूर से ही, तकरीबन दो हाथ के फासले से उनसे मुखातिब होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।