{"_id":"573ce6284f1c1b2f57ac6f37","slug":"sp-chief-mulayam-singh-yadav-announced-40-medical-colleges-will-in-the-state","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफई में बोले सपा मुखिया, प्रदेश में बनेंगे 40 मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सैफई में बोले सपा मुखिया, प्रदेश में बनेंगे 40 मेडिकल कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई
Updated Thu, 19 May 2016 03:31 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में 40 नए मेडिकल कालेज बनाने का लक्ष्य है। अब तक 22 मेडिकल कालेज बन चुके हैं और दो बन रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में मेडिकल कालेज होने का सीधा फायदा प्रदेश की जनता को मिलेगा। मेडिकल छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ विशेषज्ञता हासिल करें और देश में नाम रोशन करें। सरकार का लक्ष्य है कि चिकित्सा शिक्षा के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर हो। वह उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के आडिटोरियम में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई
मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग तथा फार्मेसी कालेज के इस वर्ष उत्तीर्ण हो रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सपा मुखिया पूरी तरह से अध्यापक के अंदाज में नजर आए। उन्होंने छात्र- छात्राओं को नसीहत दी कि गरीब एवं जरूरत मंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान के पास विश्व स्तर की चिकित्सा सुविधाओं को देने के लिए संबंधित उपकरण एवं आधारभूत संरचना मौजूद है। आने वाले समय में यह आयुर्विज्ञान संस्थान देश के सबसे अच्छे एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चिकित्सा संस्थानों में सुमार हो जायेगा। संस्थान के निदेशक डा.(ब्रिगे) टी प्रभाकर ने संस्थान की उपलब्धियों का बखान किया।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के पैथोलॉजी एवं ब्लड बैंक के नए ऐफेरोसिस मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान निदेशक डा. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर ने मुलायम सिंह यादव को ऐफेरोसिस मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। सपा मुखिया ने कहा कि रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। प्रभारी ब्लड बैंक डा. श्वेता चौधरी ने बताया कि नयी ऐफेरोसिस मशीन के लगने से पूर्व यह सुविधा नजदीकी जनपद कानपुर एवं आगरा में ही उपलब्ध थी। जिससे आवश्यकता के समय मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ता था। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर, चिकित्सा अधीक्षक डा. (ब्रिगे.) एसके गुप्ता, प्रभारी ब्लड बैंक डा. श्वेता चौधरी, अपर निदेशक (प्रशा) राधाकृष्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।