फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: पहले ही दिन एक्शन में आई सीबीआई, पूछताछ के बाद कब्जे में लिए दस्तावेज

Sat, 22 Aug 2020 02:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 22 Aug 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case first day investigation CBI Questions to staff friend
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सीबीआई टीम मुंबई पहुंचते ही अभिनेता सुशांत सिंह की मौत की जांच में जुट गई है। मुंबई पुलिस से केस से जुड़े सभी दस्तावेज व रिपोर्ट लेकर टीम ने सबसे पहले सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की। सीबीआई अधिकारी उसे लेकर सांता क्रूज स्थित डीआरडीओ व आईएएफ के गेस्ट हाउस पहुंचे और घंटों उससे सवाल जवाब किए। सूत्रों के मुताबिक, कुक के अलावा सीबीआई ने सुशांत के एक दोस्त से भी पूछताछ की है और जल्द ही केस के जड़े लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही सुशांत के वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जाएगी।    

Sushant Singh Rajput case first day investigation CBI Questions to staff friend
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सीबीआई की टीम ने नीरज से पूछा कि मौत से कुछ वक्त पहले सुशांत का बर्ताव कैसा था? सीबीआई ने नीरज से यह भी जानना चाहा कि जब सुशांत के कमरे का दरवाजा खोला गया तो उसने क्या कुछ देखा और उस वक्त घर में उसके अलावा और कौन-कौन मौजूद था? 

Sushant Singh Rajput case first day investigation CBI Questions to staff friend
सुशांत केस में सीबीआई की जांच - फोटो : एएनआई, सोशल मीडिया

इसके अलावा अधीक्षक रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सीबीआई की एक टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां सुशांत की कथित खुदकुशी को लेकर एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज की गई है। टीम ने एडीआर से जुड़ी केस डायरी, पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट समेत अहम दस्तावेज कब्जे में लिए। टीम ने जोन-9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी मुलाकात की है। त्रिमुखे ही मामले की जांच कर रही टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case first day investigation CBI Questions to staff friend
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने सीबीआई पहुंची मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई टीम जल्द ही मोंट ब्लैंक बिल्डिंग जाएगी, जहां सुशांत ने अपने फ्लैट में 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या की थी। टीम क्राइम सीन को रिक्रिएट करेगी। सीबीआई ने उन पुलिस कर्मियों से पूछताछ की है, जो सबसे पहले क्राइम स्पॉट पर पहुंचे थे। इसके साथ ही टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक किसी के भी खिलाफ ठोस सुबूत नहीं मिल जाते, उसकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case first day investigation CBI Questions to staff friend
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती से भी होगी पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। माना जा रहा है कि सीबीआई की टीम जल्द ही रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। इसके अलावा संदीप सिंह और सुशांत के कुछ करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

सुशांत सिंह राजपूत के शरीर दिखे लिगेचर मार्क, ऑटोप्सी रिपोर्ट से खड़े हुए सवाल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed