फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay vs DMK: किसे 'अंकल' कहकर घिरे दलपति विजय; स्टालिन के मंत्री ने क्यों पढ़ाया राजनीतिक शिष्टाचार का पाठ?

Mon, 25 Aug 2025 08:15 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 25 Aug 2025 08:15 AM IST
सार

मदुरै में डीएमके पदाधिकारियों ने दीवारों पर पोस्टर लगाकर विजय की टिप्पणी की निंदा की और उनसे संयम बरतने को कहा।

विज्ञापन
Tamil Nadu Minister Flays Vijay For Uncle Remark Says Actor Lacks Political Decorum Know all about it
विजय - फोटो : PTI

अभिनेता से राजनेता बने विजय की ओर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को 'अंकल' कहे जाने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल आ गया है। सत्तारूढ़ दल द्रमुक ने इसे लेकर खासी नाराजगी जताई है। तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने रविवार को तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख विजय पर अपरिपक्व  भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभिनेता को सोचना चाहिए कि क्या उन्हें सिर्फ इसलिए असंयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी शुरू की है।



मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का सार्वजनिक जीवन में 50 साल का इतिहास है। वह सत्तारूढ़ द्रमुक पार्टी के भी प्रमुख हैं। विजय और उनके समर्थकों को इस पर विचार करना चाहिए और समझना चाहिए कि क्या मुख्यमंत्री के खिलाफ अनुचित शब्द का प्रयोग स्वीकार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि टीवीके प्रमुख के परिवार के दिवंगत द्रमुक संरक्षक एम करुणानिधि, मुख्यमंत्री स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के साथ भी अच्छे संबंध थे।

Tamil Nadu Minister Flays Vijay For Uncle Remark Says Actor Lacks Political Decorum Know all about it
Vijay - फोटो : PTI

तमिलनाडु के कृषि मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम ने भी विजय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभिनेता में राजनीतिक शिष्टाचार का अभाव है। मंत्री ने दावा किया कि सिनेमा और राजनीति एक नहीं हैं। अभिनेता शायद अपने प्रशंसकों की भीड़ से प्रभावित होकर ऐसे बोल रहे थे, जैसे किसी फिल्म का संवाद बोल रहे हों। पन्नीरसेल्वम ने कहा, 'इससे उनकी परिपक्वता का अभाव झलकता है। उन्होंने डीएमके नेतृत्व पर निशाना साधा, यह सोचकर कि इससे उनके राजनीतिक हित सधेंगे। सिनेमा और राजनीति एक नहीं हैं।'

Tamil Nadu Minister Flays Vijay For Uncle Remark Says Actor Lacks Political Decorum Know all about it
Vijay - फोटो : PTI

अभिनेता की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राज्य के नगर प्रशासन मंत्री केएन नेहरू ने कहा कि अभिनेता ने निम्न राजनीतिक मानदंड दिखाए गए हैं। नेहरू ने कहा, 'वह एक ऐसे कद्दावर राजनेता को, जो चार दशकों से राजनीति में हैं और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं, 'अंकल' कहकर संबोधित करके निम्न स्तर पर पहुंच गए हैं। जनता की ओर से समर्थित द्रमुक 2026 के विधानसभा चुनाव में विजय को करारा जवाब देगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamil Nadu Minister Flays Vijay For Uncle Remark Says Actor Lacks Political Decorum Know all about it
Vijay - फोटो : PTI

भाजपा ने एक दिन का फिल्म शो करार दिया
इससे पहले विपक्षी अन्नाद्रमुक और भाजपा ने भी मदुरै में टीवीके सम्मेलन में अपने नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजय पर सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार के साथ मिलकर हमला बोला था। पूर्व राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने संवाददाताओं से कहा, 'जब उन्होंने भाजपा को फासीवाद से जोड़ा तो वह बकवास कर रहे थे। संभवतः पार्टी सम्मेलन में अभिनेता जो पटकथा बोल रहे थे, वह किसी और ने लिखी थी। शुरुआत में उन्हें लगा कि विजय जानकार हैं, लेकिन वह कुछ और ही निकले। वह डायलॉग बोलते हुए दिखाई दिए। यह सिर्फ एक दिन का फिल्म शो था।'

विज्ञापन
Tamil Nadu Minister Flays Vijay For Uncle Remark Says Actor Lacks Political Decorum Know all about it
Vijay - फोटो : PTI

अन्नाद्रमुक ने भी किया पलटवार
इसी तरह अन्नाद्रमुक प्रवक्ता वैगई सेलवन ने कहा कि विजय और उनकी टीवीके 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद गायब हो जाएगी। एआईएडीएमके के पूर्व राज्य मंत्री आरबी उदयकुमार ने कहा कि यह बहुत अजीब है कि अभिनेता ने पूछा कि एआईएडीएमके किसके हाथ में है। यह संदेह क्यों? क्या उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी के बारे में नहीं पता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 के चुनावों के लिए पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed