फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tirupati Stampede: एक काउंटर पर हजारों लोग, भीड़ काबू करने की व्यवस्था नहीं; तिरुपति में भगदड़ की वजह क्या?

Thu, 09 Jan 2025 09:51 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Jan 2025 09:51 AM IST
सार

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Thousands At One Counter Lack Of Crowd Control: What Led To Tirupati Stampede Know all about it
Tirupti Stampede - फोटो : Amar Ujala

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला हिल्स पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ एकादशी उत्सव शुरू होने से दो दिन पहले मची भगदड़ ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्सव के लिए टिकट या टोकन मुहैया कराने के लिए बनाए गए 90 से अधिक टिकट काउंटरों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई और छह लोगों की मौत की खबर आई। बता दें कि इस त्योहार के दौरान श्रद्धालु मंदिर के उत्तरी प्रवेश द्वार से भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

तिरुपति ईस्ट पुलिस ने कई भक्तों की मौत के बाद दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पहला मामला तमिलनाडु के मेट्टूर सेलम जिले की निवासी 50 वर्षीय आर. मल्लिगा से जुड़ा है, जो विष्णुनिवासम में दर्शन टोकन के लिए कतार में खड़े होकर बेहोश हो गईं थीं। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की सांत्वना और वित्तीय सहायता की घोषणा की। नारायणवनम मंडल के तहसीलदार एम. जयरामुलु (61) द्वारा दर्ज कराई गई दूसरी एफआईआर में पांच और भक्तों की मौत की सूचना दी गई।

loader
Thousands At One Counter Lack Of Crowd Control: What Led To Tirupati Stampede Know all about it
Tirupati - फोटो : PTI
1,20,000 टोकन वितरित करने की व्यवस्था की गई थी
दरअसल, 10 से 12 जनवरी को वार्षिक दर्शन के पहले तीन दिनों के लिए भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के 'सर्व दर्शन' (निःशुल्क दर्शन) के लिए भक्तों को 1,20,000 टोकन वितरित करने की व्यवस्था की गई थी। 10 दिवसीय उत्सव के लिए दर्शन टोकन गुरुवार को सुबह 5 बजे से दिए जाने थे, लेकिन हजारों लोग मंदिर के संचालन की देखरेख करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से बनाए गए काउंटरों पर एक रात पहले ही एकत्र हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thousands At One Counter Lack Of Crowd Control: What Led To Tirupati Stampede Know all about it
Tirupati - फोटो : ANI
4,000-5,000 लोग काउंटर पर जमा हो गए
अधिकारियों ने बताया कि तिरुपति में सत्यनारायणपुरम, बैरागीपट्टेडा और रामानायडू स्कूल के अलावा तीन तीर्थयात्री लॉज विष्णु निवासम, श्रीनिवासम और भूदेवी कॉम्प्लेक्स में 94 काउंटरों पर वितरण व्यवस्था की गई थी। तिरुपति नगर आयुक्त एन मोरुआ ने बताया कि विष्णु निवासम मंदिर के पास बैरागीपट्टेडा में एमजीएम हाईस्कूल में बने काउंटर पर हालात नियंत्रण से बाहर हो गए। बुधवार सुबह से ही करीब 4,000-5,000 लोग काउंटर पर जमा हो गए। शाम तक भीड़ बेकाबू हो गई और धक्का-मुक्की होने लगी।
Thousands At One Counter Lack Of Crowd Control: What Led To Tirupati Stampede Know all about it
Tirupati - फोटो : PTI
'महिला की मदद के लिए गेट खोला गया तो भीड़ एक साथ आगे बढ़ गई'
टीटीडी के चेयरमैन बीआर नायडू के मुताबिक, जब अस्वस्थ महसूस कर रही एक महिला की मदद के लिए गेट खोला गया तो भीड़ एक साथ आगे बढ़ गई और अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बुधवार देर शाम भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।
विज्ञापन
Thousands At One Counter Lack Of Crowd Control: What Led To Tirupati Stampede Know all about it
Tirupati - फोटो : PTI
पीएम मोदी, राहुल गांधी ने जताया दुख
घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed