फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tirupati Photos: महिला की मदद के लिए गेट खोला तो भीड़ एक साथ आगे बढ़ गई, धक्कामुक्की और भगदड़ से मचा हाहाकार

Thu, 09 Jan 2025 07:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, तिरुपति
पीटीआई, तिरुपति Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Jan 2025 07:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 'एक्स' पर लिखा, 'तिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए प्रयास करते समय विष्णु निवासम के पास भगदड़ में कुछ श्रद्धालुओं की मौत होने की घटना से मैं बहुत दुखी हूं।'

विज्ञापन
Tirupti Vaikunth Dwar Darshan Stampede Breaks Out Amid Scramble for Tickets See Photos
tirupati stampede - फोटो : Amar Ujala

तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात भगदड़ मचने से कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। भगदड़ उस समय मची, जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए सैकड़ों लोग टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी आर नायडू ने बताया कि एक शव की पहचान कर ली गई है।

loader

 

टीटीडी के चेयरमैन बीआर नायडू के मुताबिक, जब अस्वस्थ महसूस कर रही एक महिला की मदद के लिए गेट खोला गया तो भीड़ एक साथ आगे बढ़ गई और अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बुधवार देर शाम भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।

Tirupti Vaikunth Dwar Darshan Stampede Breaks Out Amid Scramble for Tickets See Photos
Tirupati - फोटो : PTI
10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए पहुंचे लोग
बीआर नायडू ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा कि एक डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) ने गेट खोले और तुरंत ही सभी लोग आगे बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ मच गई और खबरें आ रही हैं कि छह लोगों की मौत हो गई है। देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tirupti Vaikunth Dwar Darshan Stampede Breaks Out Amid Scramble for Tickets See Photos
Tirupati - फोटो : PTI
चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 'एक्स' पर लिखा, 'तिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए प्रयास करते समय विष्णु निवासम के पास भगदड़ में कुछ श्रद्धालुओं की मौत होने की घटना से मैं बहुत दुखी हूं।'
Tirupti Vaikunth Dwar Darshan Stampede Breaks Out Amid Scramble for Tickets See Photos
Tirupati - फोटो : ANI
मंदिर प्रशासन की चूक या कुछ और?
टीटीडी अध्यक्ष ने बताया कि चंद्रबाबू नायडू ने टेलीकॉन्फ्रेंस की और मंदिर कर्मचारियों को लेकर असंतोष व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस बात का संदेह है कि यह मंदिर प्रशासन की चूक के कारण हुआ है। मुख्यमंत्री गुरुवार को घायलों को सांत्वना देने के लिए तिरुपति आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें निर्देश दिया है कि इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Tirupti Vaikunth Dwar Darshan Stampede Breaks Out Amid Scramble for Tickets See Photos
Tirupati - फोटो : PTI
जल्द ही अनुग्रह राशि की घोषणा
बीआर नायडू ने कहा कि इसे सबक के तौर पर लेते हुए भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द ही अनुग्रह राशि की घोषणा करेंगे। टीटीडी बोर्ड के सदस्य भानु प्रकाश ने भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस घटना के लिए भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के भक्तों से क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि कुछ चूक हुई हैं और कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन खोई हुई जिंदगियां वापस नहीं लाई जा सकतीं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed