#नोटबंदी पर जनादेश साबित होंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे, विपक्ष की भी अग्निपरीक्षा
खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी पर जनादेश साबित होंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे, विपक्ष की भी अग्निपरीक्षा
चुनाव आयोग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होने जा रहे विधानसभा चुनाव दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लिए ही नहीं विपक्ष के लिए भी अग्निपरीक्षा साबित होंगे।
इसरो एक ही बार में लांच करेगा 103 सेटेलाइट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) फरवरी के पहले हफ्ते में अपने प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी37 का इस्तेमाल कर रिकॉर्ड 103 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी दक्षिण एशियाई उपग्रह परियोजना मार्च में शुरू होगी।
एमएस धोनी ने छोड़ी टी-20 और वनडे की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी खेलते रहेंगे
टीम इंडिया के टी-20 और वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।क्रिकेट प्रेमियों को अब कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी देखने को नहीं मिलेगी। बुधवार को बीसीसीआई ने धोनी के इस हैरान कर देने वाले कदम का एलान किया।
पाकिस्तान को नीति बदलने पर मजबूर करना जरूरी: सेना प्रमुख
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि आतंकवादी हरकतों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, जिससे कि पाकिस्तान अलगाववाद और आतंकवाद को समर्थन करने की अपनी नीति पर दोबारा सोचने को मजबूर होगा।