{"_id":"67d4ca2c76150ace2002fb27","slug":"top-headline-today-big-news-15th-march-2025-business-sports-politics-news-updates-in-hindi-2025-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: आज पूर्वोत्तर दौरे पर शाह और WPL का फाइनल; हिमाचल में पूर्व MLA पर चली गोली; कनाडा में कार्नी बने PM","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: आज पूर्वोत्तर दौरे पर शाह और WPL का फाइनल; हिमाचल में पूर्व MLA पर चली गोली; कनाडा में कार्नी बने PM
Sat, 15 Mar 2025 06:55 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 15 Mar 2025 06:55 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज की बड़ी खबरों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरा सबसे प्रमुख घटना है। अंतरिक्ष जगत से जुड़ी बड़ी खबर शनिवार तड़के सामने आई। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे बुच विल्मोर को धरती पर वापस लाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान रवाना हुआ है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में कुछ इलाकों में 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाओं के निलंबन का फैसला भी हुआ। इसके अलावा अंतररराष्ट्रीय सुर्खियों में कनाडा में नए प्रधानमंत्री की ताजपोशी सबसे बड़ी खबर बनी। कनाडा से इतर अमेरिका की सीनेट में अहम विधेयक को मंजूरी मिलने की खबर भी चर्चा में रही। देश की बड़ी खबरों में बिहार के मुंगेर में पुलिस टीम पर हमले की खबर भी अहम घटना रही। पड़ोसी राज्य झारखंड के गिरिडीह में होली जुलूस के दौरान दो समुदायों की झड़प के बाद वाहनों में आग लगाने की खबर भी सुर्खियों में रही। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में तनाव की अलग-अलग घटनाओं ने भी अहम सुर्खियों में जगह बनाई। खेल जगत में महिला प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल मुकाबला दिल्ली और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। खेल के मैदान से पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती को धमकी मिलने की खबर भी चर्चा में रही। हिमाचल में पूर्व कांग्रेस विधायक पर जानलेवा हमले की खबर भी अहम सुर्खियों में शामिल हुई। देशभर में होली के जश्न के बीच उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हादसों में नौ लोगों की मौत होने की खबर भी अहम घटना रही। यहां दो लोगों की डूबने से जान गई। नेपाल की राजनीतिक उथल-पुथल भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वयापार जगत से 24 और 25 मार्च को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी की खबर भी दिनभर चर्चा में रही। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज की बड़ी खबरें
अमित शाह
- फोटो : X/Amit Shah
Amit Shah In Northeast: पूर्वोत्तर दौरे पर गृह मंत्री शाह, असम और मिजोरम में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज वह असम और मिजोरम के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मिजोरम में असम राइफल्स की इकाई को आइजोल से जोखावसांग शिफ्ट किया जाएगा। शाह ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि वह असम राइफल्स और मिजोरम सरकार के बीच भूमि हस्तांतरण समारोह में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, असम में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी के उद्घाटन में भाग लेंगे और पूर्वोत्तर राज्यों में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
हरमनप्रीत कौर-मेग लैनिंग
- फोटो : WPL-X (Screengrab)
WPL 2025 Final: खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगी दिल्ली, सामने होगी मुंबई की चुनौती
महिला प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण अपने चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली अपने खिताब के सूखे को खत्म करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी जबकि मुंबई की नजर दूसरी बार ट्रॉफी उठाने पर होगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम डब्ल्यूपीएल के पहले सत्र में विजेता रही थी। उसने दिल्ली को ही हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर।
- फोटो : ANI
Spacex-NASA ISS Mission: सुनीता विलियम्स- बुच विल्मोर धरती पर नौ महीने बाद लौटेंगे, अमेरिकी अंतरिक्ष यान रवाना
अंतरिक्ष जगत से जुड़ी बड़ी खबर शनिवार तड़के सामने आई। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे बुच विल्मोर को धरती पर वापस लाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान रवाना हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी
- फोटो : पीटीआई