फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: PM का उत्तराखंड दौरा; उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ी ठंड; US में भारतीय छात्र की हत्या; पढ़ें सुर्खियां

Thu, 06 Mar 2025 06:53 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 06 Mar 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 6th March 2025 Business  Sports Politics news Updates in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज दिन की बड़ी खबरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा सबसे अहम घटनाक्रम है। मौसम के मोर्चे पर भी ठंड बढ़ने की खबर है। दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में सर्द हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। एक अन्य अहम घटना अमेरिका से सामने आई। तेलंगाना के छात्र की विस्कॉन्सिन में मौत हुई है, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसके अलावा तेलंगाना की सुरंग में फंसे श्रमिकों की तलाश के लिए रोबोट की मदद लेने पर विचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी की गिरफ्तार भी चर्चा में है। आर्थिक मोर्चे पर भारत में करोड़पतियों की संख्या बढ़ने की सकारात्मक खबर सुर्खियों में है। इस मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर देश का कद और मजबूत होगा। खेल जगत में चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल का नतीजा और अब नौ मार्च को होने वाले फाइनल की खबर सबसे बड़ी रही। फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। अमेरिका में 80 हजार लोगों को नौकरी से निकाले जाने का फैसला भी अंतरराष्ट्रीय खबरों में सबसे बड़ी घटनाक्रम में शामिल रहा। इसके अलावा मनोरंजन जगत में निर्देशक अनुराग कश्यप के मुंबई छोड़ने की घटना ने सुर्खियां बटोरीं। हरियाणा में 6000 फर्जी तलाक की खबर भी चर्चा में रही। इसके अलावा ग्रीनलैंड में 11 मार्च को संसदीय चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दिया गया दो टूक जवाब भी चर्चा में रहा। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज दिन की बड़ी खबरें
Top Headline Today Big News 6th March 2025 Business  Sports Politics news Updates in hindi
पीएम मोदी - फोटो : PTI

उत्तराखंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सीमांत जिले उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल की यात्रा पर आ रहे हैं। पीएम भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से 8:05 बजे जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयपोर्ट पर आएंगे। यहां से वह एमआई-17 से उत्तरकाशी के लिए उड़ान भरेंगे। सबसे पहले वह शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में दर्शन करेंगे और इसके बाद वह हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top Headline Today Big News 6th March 2025 Business  Sports Politics news Updates in hindi
भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार - फोटो : अमर उजाला

कई राज्यों में फिर ठंडक बढ़ी, दो दिनों तक दिखेगा सर्द हवाओं का कहर

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार से सर्द सतही हवाएं चल रही है, इसलिए दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में फिर ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यहां हवाओं का दौर जारी रहेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 6th March 2025 Business  Sports Politics news Updates in hindi

अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या

तेलंगाना से अमेरिका पढ़ने गए 26 वर्षीय जी प्रवीण के परिजनों ने दावा किया है कि उसकी अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि उसकी मौत के हालात स्पष्ट नहीं हैं। प्रवीण के चचेरे भाई अरुण ने बताया कि प्रवीण विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में एमएस की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार सुबह (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी अधिकारियों ने उनके परिवार को उसके मरने की जानकारी दी। प्रवीण के कुछ दोस्तों ने बताया कि उसका शव गोलियों से छलनी मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top Headline Today Big News 6th March 2025 Business  Sports Politics news Updates in hindi
तेलंगाना सुरंग हादसा - फोटो : अमर उजाला

SLBC सुरंग हादसा: 13 दिनों से फंसे श्रमिकों का कोई सुराग नहीं, अब रोबोट से आस

तेलंगाना में नागरकुर्नूल जिले में निर्माणाधीन सुरंग के अंदर फंसे 8 लोगों को बचाने के लिए अब रोबोट की मदद ली जा सकती है। 22 फरवरी को सुरंग का एक हिस्सा ढहने से आठ श्रमिक और इंजीनियर अंदर फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, सेना और नौसेना उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed