{"_id":"6abda6fc0af02f0b2f0a4cdf","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-1-october-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुर्खियां: कई राज्यों में ईसी का पुराना फॉर्म-6 लागू; आज भारत के पहले ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट की लॉन्चिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुर्खियां: कई राज्यों में ईसी का पुराना फॉर्म-6 लागू; आज भारत के पहले ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट की लॉन्चिंग
Thu, 01 Oct 2026 05:49 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें।
निर्वाचन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई
निर्वाचन आयोग ने पिछले फैसलों की समीक्षा की: एसआईआर में सुनवाई और फॉर्म के नियम बदले; क्यों?
निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पिछले हफ्ते लिए गए कई फैसलों की समीक्षा की है। इनमें से ज्यादातर फैसले मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने समीक्षा बैठक की। निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी बैठक में शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर

भारत के पहले ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट की लॉन्चिंग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंतरिक्ष पर नजरें: आज भारत के पहले ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट की लॉन्चिंग, सूचनाएं लेकर वहीं योजना भी बनेंगी
कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से भारत आज अपना पहला ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट लॉन्च करेगा। इससे भारत अब अंतरिक्ष में ही डाटा प्रोसेस करने वाले अमेरिका, चीन, जापान जैसे चुनिंदा देशों की कतार में शामिल हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें तो अब तक हमें अंतरिक्ष से भारी संख्या में जानकारियां मिलती थीं, जिन पर ग्राउंड स्टेशन पर घंटों व कई दिनों तक शोध व विश्लेषण (डाटा प्रोसेस) कर हम अपनी योजनाएं बनाते थे। पढ़ें पूरी खबर

इस्राइली पीएम नेतन्याहू
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फ्लाईदुबई विमान चाकूबाजी: नेतन्याहू बोले- बड़ी त्रासदी टली; यात्रियों और चालक दल को बताया 'हीरो'; और क्या कहा?
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि दुबई से इस्राइल जा रही एक फ्लाइट में बुधवार सुबह गंभीर सुरक्षा घटना हुई। उनके अनुसार, विमान में सवार लगभग सभी यात्री इस्राइली थे। देश के पास पहुंचने के दौरान विमान के एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला कर दिया और कथित तौर पर विमान को सभी यात्रियों समेत दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर

विंडफॉल टैक्स में कटौती
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विंडफॉल टैक्स में कटौती: सरकार ने डीजल और एटीएफ निर्यात पर कर की दरें घटाईं, पेट्रोल पर क्या फैसला हुआ?
केंद्र सरकार ने 1 अक्तूबर से डीजल और एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। हालांकि, पेट्रोल के निर्यात पर यह शुल्क मौजूदा स्तर पर ही बरकरार रखा गया है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। यह निर्णय पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच घरेलू ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर