सब्सक्राइब करें

Top News: शांति समझौते के मसौदे पर अमेरिका-ईरान ने किए हस्ताक्षर, महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव आज; सुर्खियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 18 Jun 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के साथ ही पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में नई उम्मीद जगी है। वहीं, अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एसआईटी को सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के संकेत मिले हैं। दूसरी ओर, केंद्र सरकार मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक फिर से लाने की तैयारी में है। फीफा विश्व कप में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। जबकि महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति सभी 17 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को पश्चिम एशिया संकट से निपटने में अहम और भरोसेमंद साझेदार बताया। उधर, दिल्ली-एनसीआर में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में टेलीग्राम को संगठित अपराध गतिविधियों का बड़ा केंद्र बताया गया है। महाराष्ट्र में शिवसेना में लगातार हो रही टूट से ठाकरे परिवार की राजनीतिक साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की नई गाइडलाइन में मोटापे को केवल वजन बढ़ने की समस्या नहीं, बल्कि दिल, किडनी और मेटाबॉलिक बीमारियों की प्रमुख जड़ बताया गया है। एक ही क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2026 Updates on amar ujala
अमेरिका ईरान शांति समझौता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
US Iran Peace Deal: ट्रंप और पेजेशकियन ने अमेरिका-ईरान समझौते पर किए हस्ताक्षर, जानें मसौदे की 14 शर्तें
पश्चिम एशिया में शांति की ओर एक और कदम आगे बढ़ चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर सहमति जताते हुए हस्ताक्षर कर दिए हैं। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, ट्रंप ने बुधवार शाम को वर्साय पैलेस में आयोजित रात्रिभोज के दौरान अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए। पढ़ें पूरी खबर
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2026 Updates on amar ujala
अब तक की जांच में कई नामों का खुलासा, क्या दर्ज होगी एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर चंदा चोरी: एसआईटी को मिले सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सुबूत, टिन्नू यादव से लंबी पूछताछ
श्रीराम मंदिर की दान की राशि में हेरफेर के मामले में एसआईटी (विशेष जांच दल) की तफ्तीश तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिससे आशंका है कि सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई थी ताकि रकम पार कर सुबूत मिटाए जा सकें। जांच टीम ने रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से भी लंबी पूछताछ की है। वहीं, निगरानी करने वाले असल जिम्मेदार एसआईटी के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2026 Updates on amar ujala
संसद - फोटो : अमर उजाला
Politics: मानसून सत्र में फिर संविधान संशोधन बिल लाएगी सरकार, परिसीमन को हर हाल में लागू करने की रणनीति
तृणमूल कांग्रेस के बाद शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट से उत्साहित मोदी सरकार ने महिला आरक्षण एवं परिसीमन के लिए संविधान संशोधन विधेयक को मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए सरकार की ओर से जहां गैरकांग्रेसी दलों से नए सिरे से संपर्क साधा जा रहा है, खासतौर पर द्रमुक को विधेयक में हर राज्य में आनुपातिक आधार पर 50 फीसदी सीटें बढ़ाने संबंधी प्रावधान जोड़ने का आश्वासन दिया गया है। द्रमुक के साथ त्रिभाषा फाॅर्मूले पर भी बीच का रास्ता निकालने पर बातचीत हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2026 Updates on amar ujala
इंग्लैंड ने क्रोएशिया को हराया - फोटो : Fifa.com
England vs Croatia: हाफ टाइम तक बराबरी, दूसरे हाफ में इंग्लैंड का हमला; क्रोएशिया की वापसी पर फिरा पानी
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त दी। डलास स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने दो गोल दागे, जबकि जूड बेलिंघम और मार्कस रैशफोर्ड ने भी गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरी ओर, क्रोएशिया के लिए मार्टिन बातुरिना और पीटर मूसा ने गोल किए, लेकिन उनकी मेहनत टीम को हार से नहीं बचा सकी। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed