सब्सक्राइब करें

TOP News: मोदी कैबिनेट की बैठक, बंगाल की फलता सीट पर पुनर्मतदान आज; दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 21 May 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21 May 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देशभर में गुरुवार को राजनीति, मौसम, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, परिवहन, मनोरंजन और जनजीवन से जुड़ी कई बड़ी खबरें चर्चा में रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के दो साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश होगा, वहीं अमेरिका-ईरान तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने तेवर कड़े करते हुए ईरान को अंतिम चेतावनी दे दी है। दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से जरूरी सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। उधर, ईरान के राष्ट्रपति ने एक बार फिर साफ किया कि उनका देश युद्ध नहीं बल्कि सम्मानजनक कूटनीति चाहता है। खेल के मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21 May 2026 Updates on amar ujala
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज - फोटो : ANI

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज

पांच देशों के दौरे से वापस आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को कैबिनेट बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके नतीजों तथा भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस वर्ष कैबिनेट की पहली पूर्ण बैठक होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21 May 2026 Updates on amar ujala
फलता सीट पर पुनर्मतदान आज - फोटो : ANI

फलता सीट पर पुनर्मतदान आज

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा में गुरुवार यानी आज पुनर्मतदान होना है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में दोगुना कर दिया है। यह कदम 29 अप्रैल को मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप के बाद उठाया गया है, जिसके चलते इस सीट पर मतदान रद्द कर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक पूरी सेक्शन तैनात होगी। इसमें आठ जवान होंगे। पिछले महीने हुए मतदान में हर बूथ पर सिर्फ चार जवान तैनात थे। फलता विधानसभा में 285 मतदान केंद्र हैं। इनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां तैनाती होंगी। 30 क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) भी तैनात रहेंगी। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21 May 2026 Updates on amar ujala
Auto Taxi Strike - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में चक्का जाम: ट्रांसपोर्टरों की आज से हड़ताल

देश की राजधानी दिल्ली में ट्रांसपोर्टर बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। 23 मई तक प्रस्तावित इस हड़ताल का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ सकता है। दिल्ली, एनसीआर और आसपास के राज्यों में व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रभावित होने से सब्जी, दूध, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों पर बढ़ाए गए हरित शुल्क और बीएस-4 वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 126 परिवहन संगठन आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21 May 2026 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala Graphics

ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही परमाणु वार्ता को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ अंतिम चरण में है और यदि ईरान ने डील पर हस्ताक्षर नहीं किए, तो अमेरिका कठोर और अप्रिय कदम उठा सकता है। व्हाइट हाउस से बाहर निकलते हुए संवाददाताओं से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा "हम ईरान के साथ अंतिम चरण में हैं। देखते हैं क्या होता है। या तो वे एक डील करेंगे या फिर हम कुछ ऐसी चीजें करेंगे जो थोड़ी कठोर होंगी, लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।" पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed