Top News: ठंड-कोहरे से ठिठुरा उत्तर भारत; NCR में खनन माफिया का खुला खेल; चीन को ताइवान की चुनौती, सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों से मैदान तक कंपकंपाती ठंड
नए साल की पहली सुबह मौसम ने तीखे तेवर दिखाए। पहाड़ी इलाकों से लेकर उत्तर और मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों तक कड़कड़ाती ठंड रही और घने कोहरे के कारण भी जनजीवन बाधित रहा। कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे को लेकर ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और जमकर बर्फबारी से ठंड का प्रकोप और तेज हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...
एनसीआर से सटे हरियाणा के यमुनानगर तक अवैध खनन अब कोई छिपी हुई गतिविधि नहीं रह गई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में पेश अधिग्रहीत सैटेलाइट और ड्रोन तस्वीरें, कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (सीएजी) की ऑडिट रिपोर्टें और राज्य स्तरीय जांच दस्तावेज यह साबित करते हैं कि रेत, बजरी और पत्थर का अवैध दोहन वर्षों से संगठित नेटवर्क के तहत चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
देश की बड़ी क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) कंपनियों में शामिल सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड और देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड का आपस में विलय होने जा रहा है। इस विलय के बाद भारत में केएफसी और पिज्जा हट के लिए एक ही, एकीकृत फ्रेंचाइजी बन जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने चीनी विस्तारवाद को खुली चुनौती देते हुए स्वशासित द्वीप की संप्रभुता की रक्षा करने का दृढ़ संकल्प लिया है। नए साल के संबोधन में राष्ट्रपति लाई ने कहा, चीन की बढ़ती विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं के सामने अंतरराष्ट्रीय समुदाय देख रहा है कि क्या ताइवानी लोगों में खुद की रक्षा करने का संकल्प है। लाई की टिप्पणी चीन के ताइवान के चारों ओर लाइव-फायर सैन्य अभ्यास खत्म करने के कुछ दिनों बाद आई है। पढ़ें पूरी खबर...