केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कठुआ में बीएसएफ चौकी का दौरा करेंगे, जहां हाल ही में घुसपैठियों से मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंच गई हैं। यह 27 साल बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति का पहला पुर्तगाल दौरा है। वहीं, उत्तर भारत में गर्मी चरम पर है, 21 शहरों में पारा 42°C के पार पहुंचा, दिल्ली में लू की चेतावनी जारी हुई है। भाजपा जल्द ही अधिकांश राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करेगी। वहीं, मणिपुर में वक्फ संशोधन अधिनियम पर समर्थन देने वाले भाजपा नेता का घर जला दिया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ के एलान के बाद 50 से ज्यादा देशों ने व्हाइट हाउस से वार्ता की मांग की है। उधर, कांग्रेस का अहम अधिवेशन 8 अप्रैल से अहमदाबाद में शुरू होगा जिसमें विदेश नीति और आरक्षण पर चर्चा होगी। वहीं, सहारनपुर के दारुल उलूम में महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर फिर से प्रतिबंध लगाया गया है। भारत ने श्रीलंका में रेलवे परियोजना शुरू कर पड़ोसी देशों के विकास में योगदान का उदाहरण पेश किया है। आईपीएल की बात करें तो गुजरात ने हैदराबाद को सात विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हरिद्वार की कैमिकल फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया, एक श्रमिक झुलस गया। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
Top News: अमित शाह जम्मू-कश्मीर तो राष्ट्रपति मुर्मू लिस्बन के दौरे पर; उत्तर भारत में गर्मी ने किया हाल बेहाल
गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे कठुआ, सुरक्षा दीवर पर हो सकता है अहम फैसला
गृहमंत्री अमित शाह कल से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। आज शाह कठुआ में बीएसएफ की सीमा चौकी विनय का दौरा करेंगे और वहां जमीनी हालात का आकलन करेंगे। 23 मार्च से कठुआ जिले के जंगलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है, यहां पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से घुसपैठ कर आए पांच आतंकवादियों के एक समूह को रोका था। 27 मार्च को जिले में दो दिनों तक चली भीषण गोलीबारी में चार पुलिसकर्मी बलिदान हो गए और दो आतंकवादी मारे गए थे। पढ़ें पूरी खबर
Portugal: लिस्बन पहुंचीं मुर्मू, 27 साल बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति का पहला पुर्तगाल दौरा; स्लोवाकिया भी जाएंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचीं। यह पुर्तगाल और स्लोवाकिया की उनकी 7 से 10 अप्रैल तक की चार दिन की राजकीय यात्रा की शुरुआत है। मुर्मू यह दौरा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर कर रही हैं। यह यात्रा 27 साल बाद हो रही है। इससे पहले 1998 में तत्कालीन राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने पुर्तगाल की राजकीय यात्रा की थी। पढ़ें पूरी खबर
उत्तर भारत में गर्मी का कहर, 21 शहरों में पारा 42°C से ऊपर; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल
राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी भारत में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। पांच राज्यों के 21 शहरों में रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो अप्रैल के पहले सप्ताह में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 38.2 डिग्री रहा, लेकिन मौसम विभाग ने बुधवार तक लू चलने की चेतावनी दी है और यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
अधिकतर राज्यों में इसी सप्ताह अध्यक्ष का एलान करेगी भाजपा; राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी
नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी अब अंतिम चरण में है। दिल्ली, हरियाणा और झारखंड को छोड़ कर प्रदेश अध्यक्ष के मामले में शेष सभी राज्यों पर विमर्श पूरा हो चुका है। पार्टी की योजना अगले हफ्ते से क्रमवार प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करने की है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 37 संगठनात्मक राज्यों में से 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अनिवार्य है। पार्टी अब तक 14 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर