{"_id":"67f2b598c0f4f630d10a9891","slug":"jasprit-bumrah-s-return-to-active-net-session-for-first-time-since-january-ahead-of-match-against-rcb-in-ipl-2025-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: चार महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार बुमराह, मैच से पहले अभ्यास सत्र में दमखम से की गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: चार महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार बुमराह, मैच से पहले अभ्यास सत्र में दमखम से की गेंदबाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Apr 2025 10:41 PM IST
सार
बुमराह अब आरसीबी के खिलाफ मैच से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। वह पीठ में चोट के कारण लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहे थे और उन्होंने बंगलुरू में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापसी की है।
भारत और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चार महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। जनवरी 2025 से चोट के कारण बाहर चल रहे बुमराह आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने के लिए मुंबई टीम के साथ जुड़ गए हैं। मुंबई का सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से सामना होना है। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि बुमराह इस मैच के लिए उपलब्ध होंगे।
Trending Videos
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
बुमराह अब आरसीबी के खिलाफ मैच से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। वह पीठ में चोट के कारण लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहे थे और उन्होंने बंगलुरू में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापसी की है। बुमराह मैच के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने नेट्स पर अभ्यास सत्र के दौरान पूरे दमखम से गेंदबाजी की।
मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही
मुंबई की शुरुआत आईपीएल 2025 में अच्छी नहीं रही है। उसने अब तक चार मैच खेले हैं जिसमें उसे एक में जीत मिली है, जबकि तीन मुकाबले गंवाए हैं। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। बुमराह की वापसी से हालांकि, उसका गेंदबाजी आक्रामण मजबूत होगा। बुमराह के मैदान पर आते ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया। इस तेज गेंदबाज ने बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के साथ वार्मअप किया और फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजों को परेशान किया।
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
बीसीसीआई के अधिकारी रखेंगे बुमराह पर नजर
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की अगुआई करने के साथ बुमराह से अब जून में इंग्लैंड दौरे पर जाने की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के अहम दौरे से पहले बुमराह आईपीएल में अपनी फिटनेस का स्तर परखने के लिए उत्सुक होंगे और अगले कुछ हफ्तों के दौरान बीसीसीआई के अधिकारी भी उनके कार्यभार पर भी नजर रखेंगे। बुमराह ने टीम के साथी और बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर की नकल करने के बाद दो छोटे-छोटे सत्र में गेंदबाजी की।
कोहली-बुमराह का होगा आमना-सामना
आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान विराट कोहली और बुमराह के बीच भी जंग देखने मिलेगी। प्रशंसक उनके और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बीच रोमांचक मुकाबले का इंतजार करेंगे। कोहली टीम के अभ्यास सत्र में नहीं दिखे, लेकिन उनका मैच खेलना लगभग तय है। वहीं, मुंबई के लिए रोहित शर्मा भी लगभग फिट हो चुके हैं और आरसीबी के खिलाफ मैच में खेलने उतर सकते हैं। रोहित लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे, उन्हें घुटने में चोट लगी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।