{"_id":"67f25b57df55ddb4a6089b4b","slug":"how-do-mosquitoes-know-whom-to-bite-know-in-hindi-2025-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: मच्छर कैसे पता करते हैं किसे काटना है किसे नहीं? यहां जानें इसके पीछे का विज्ञान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: मच्छर कैसे पता करते हैं किसे काटना है किसे नहीं? यहां जानें इसके पीछे का विज्ञान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sun, 06 Apr 2025 04:18 PM IST
सार
अक्सर कुछ लोगों से सुना होगा कि 'मुझे ही मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं?'। या फिर आप बैठे हैं बगल में आपके मित्र भी बैठे हैं, पर मच्छरों का झुंड आपके आसपास अधिक मंडराता है। आइए इस लेख में इसका विज्ञान समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मच्छर
- फोटो : Freepik.com
Link Copied
Ajab Gajab: मच्छरों का काटना एक ऐसी समस्या है, जिससे हर कोई परेशान रहता है। गर्मी का मौसम आ रहा है, और इस दिन में तो मच्छर खासतौर पर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में आपने अक्सर कुछ लोगों से सुना होगा कि 'मुझे ही मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं?'। या फिर कभी आपको ऐसा लगता है कि मच्छरों को आपसे कुछ ज्यादा ही दुश्मनी है, आप बैठे हैं बगल में आपके मित्र भी बैठे हैं, पर मच्छर उनको कम आपको काटना ज्यादा पसंद करते हैं, साथ ही मच्छरों का झुंड आपके आसपास अधिक मंडराता है। दरअसल, यह कोई संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपे हैं। मच्छरों की पसंद को प्रभावित करने वाले कई कारक होते हैं, जैसे शरीर की गंध, रक्त समूह, तापमान और यहां तक कि आप क्या खाते हैं। आइए जानते हैं कि मच्छरों की यह 'पसंद-नापसंद' कैसे काम करती है और इसके पीछे का विज्ञान क्या कहता है।
मच्छर इंसानों को ढूंढने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का सहारा लेते हैं यानी जो हम सांस छोड़ते हैं वो उसे ही महसूस करते हैं। जिन लोगों के शरीर से ज्यादा CO2 निकलती है, जैसे कि बड़े लोग या अधिक कद काठे वाले लोग, मच्छर उन्हें अधिक निशाना बनाते हैं।
Trending Videos
2 of 5
मच्छर
- फोटो : Freepik.com
करीब 5 से 15 मीटर की दूरी से मच्छरों को इंसान दिखने लगते हैं। इंसानों के करीब तक पहुंचने के लिए वे अपने विजुअल्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं जब वे हमारे शरीर के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाते हैं, तो शरीर की गर्मी को भांप कर वे निश्चित करते हैं कि व्यक्ति को काटना है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मच्छर
- फोटो : Freepik.com
हमारी त्वचा से निकलने वाली गंध भी मच्छरों को आकर्षित करती है। पसीने में मौजूद लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड और अमोनिया जैसे रसायन मच्छरों के लिए 'न्योता' का काम करते हैं। हर इंसान की त्वचा की गंध अलग होती है, जो जीन और बैक्टीरिया पर निर्भर करती है। इसलिए जिसकी शरीर से अधिक गंध आती है मच्छर पहले उन्हें ही काटना पसंद करते हैं।
इस ब्लड ग्रुप के लोगों को अधिक काटता है मच्छर
क्या आप जानते हैं कि आपका रक्त समूह भी मच्छरों की पसंद को प्रभावित करता है? कई शोध बताते हैं कि 'O' रक्त समूह वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं, जबकि 'A' रक्त समूह वाले लोगों को मच्छर कम पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मच्छर कुछ रक्त समूहों में मौजूद रसायनों को ज्यादा पहचानते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मच्छर
- फोटो : Freepik.com
शरीर का तापमान और पसीना
मच्छर अधिक तापमान वाले शरीर की ओर आकर्षित होते हैं। जिन लोगों का तापमान अधिक होता है या जिन्हें पसीना अधिक होता है, मच्छर भी उन्हें ही काटना पसंद करते हैं। यही वजह है कि गर्मियों में या व्यायाम के बाद मच्छर अधिक काटने लगते हैं। पसीने के साथ निकलने वाली नमी और गंध मच्छरों को पास बुलाती है। हालांकि यह पूरी तरह तय नहीं करता कि आपको मच्छर काटेंगे या नहीं, लेकिन यह एक बड़ा कारण जरूर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।