Top News: स्लोवाकिया के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू; चीन पर US ने लगाया 104% टैरिफ, पढ़ें सुर्खियां
Slovakia: पुर्तगाल के बाद अब स्लोवाकिया के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, क्या रहेगा कार्यक्रम; जानें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो देशों के राजकीय दौरे के दूसरे चरण में बुधवार को स्लोवाकिया की यात्रा शुरू की। मुर्मू स्लोवाकिया जाने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। पुर्तगाल का दौरा खत्म करने के बाद वह वियना पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया की राजधानी) पहुंचीं। यह यात्रा उन्होंने रात के समय की। पढ़ें पूरी खबर
US China Tariff Row: चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, ड्रैगन की धमकी का डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब
जवाबी टैरिफ को लेकर चीन की ओर से दी गई धमकी का डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया है। अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि नई टैरिफ दरें आज रात 12.01 बजे (अमेरिकी समयानुसार) से लागू होंगी। दरअसल टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है। अमेरिका ने चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ लगा दिया था। पढ़ें पूरी खबर
चिंता: एक बार फिर तापमान ने 1.5 डिग्री की अलर्ट लाइन को किया पार; जलवायु इतिहास का दूसरा सबसे गर्म रहा मार्च
लगातार बढ़ते तापमान के बीच मार्च 2025 ने फिर एक गंभीर संकेत दिया है कि पृथ्वी पर जलवायु संकट गहराता जा रहा है। यूरोपीय संस्था कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) की रिपोर्ट में बीता मार्च जलवायु इतिहास का दुनिया का दूसरा सबसे गर्म महीना रहा। पढ़ें पूरी खबर
PBKS vs CSK: चेन्नई की हार का सिलसिला जारी, प्रियांश-शशांक की बदौलत जीत की पटरी पर लौटी पंजाब; मैच रिपोर्ट
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 18 रन से हराकर जीत की पटरी पर वापसी कर ली। वहीं, चेन्नई ने लगातार चौथा मैच गंवाया। मंगलवार को मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी। उनके लिए डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर