गुजरात में आज पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान आज सुबह आठ बजे शुरू होगा। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। वहीं, आज औपचारिक रूप से भारत जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस मौके को खास बनाने के लिए केंद्र ने विशेष तैयारियां की हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि इस अवसर पर देश भर में 100 से अधिक स्मारकों पर G20 लोगो को दिखाया जाएगा। साथ ही राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के लिए आज से दाखिले की दौड़ शुरू हो रही है। दिल्ली के करीब 1700 स्कूलों में बच्चों को दाखिला मिलेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आज गुजरात में पहले चरण की वोटिंग, जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा भारत, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज गुजरात में पहले चरण की वोटिंग, दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर
गुजरात में आज पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
जी-20 की आज अध्यक्षता संभालेगा भारत
आज औपचारिक रूप से भारत जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस मौके को खास बनाने के लिए केंद्र ने विशेष तैयारियां की हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि इस अवसर पर देश भर में 100 से अधिक स्मारकों पर G20 लोगो को दिखाया जाएगा। इसके लिए विशेष तैयारियां भी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
भारत का जी-20 एजेंडा समावेशी: वर्तमान चुनौतियों का समाधान लड़कर नहीं
जी-20 की पिछली 17 अध्यक्षताओं के दौरान वृहद आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने, अंतरराष्ट्रीय कराधान को तर्कसंगत बनाने और विभिन्न देशों के सिर से कर्ज के बोझ को कम करने समेत कई महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए। हम इन उपलब्धियों से लाभान्वित होंगे तथा यहां से और आगे की ओर बढ़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दौड़ आज से
राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के लिए आज से दाखिले की दौड़ शुरू हो रही है। दिल्ली के करीब 1700 स्कूलों में बच्चों को दाखिला मिलेगा। आवेदन करने के लिए अभिभावक 23 दिसंबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...