फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: डीयू का शताब्दी समारोह आज, पेंशन और ग्रेच्युटी के लिए पोर्टल शुरू करेंगे सीएम योगी, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Sun, 01 May 2022 06:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 May 2022 06:07 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 01 May Today: Important and big news stories of 01 May updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) आज शताब्दी समारोह मनाएगा। इस मौके पर डाक टिकट, 100 रुपये का सिक्का व एक वेबसाइट लॉन्च करेगा। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। वहीं, यूपी में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन व ग्रेच्युटी का समय से भुगतान करने के लिए एक पोर्टल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुभारंभ करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 01 May Today: Important and big news stories of 01 May updates on Amar Ujala
Delhi University - फोटो : Social Media

दिल्ली विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह आज
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) आज शताब्दी समारोह पर डाक टिकट, 100 रुपये का सिक्का व एक वेबसाइट लॉन्च करेगा। शताब्दी वर्ष का आयोजन समारोह दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिसर के बहुउद्देशीय हाल में किया जाएगा। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 01 May Today: Important and big news stories of 01 May updates on Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

यूपी में पेंशन और ग्रेच्युटी के लिए पोर्टल शुरू करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन व ग्रेच्युटी का समय से भुगतान करने के लिए बनाए गए पोर्टल का शुभारंभ लोक भवन में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यह पेंशन पोर्टल वित्त विभाग ने तैयार किया है। इसमें रिटायरमेंट के छह माह पहले कर्मचारी के आवेदन के साथ ही पेंशन आदि की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और तीन माह शेष रहने तक पेंशन, ग्रेच्युटी आदि के भुगतान के आदेश जारी हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 01 May Today: Important and big news stories of 01 May updates on Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज से लगेगा टोल
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज से टोल टैक्स वसूला जाएगा। लखनऊ से गाजीपुर तक अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए 25 प्रतिशत छूट के साथ टोल की दरें तय की गई हैं। कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए 675 रुपये, हल्के व्यवसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बसों के लिए 1065 रुपये, बस या ट्रक के लिए 2145 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन (एचसीएम), भू-गतिमान उपस्कर (ईएमआई) या बहुधुरीय यान (एमएवी 3 से 6 धुरीय) के लिए 3285 रुपये, विशाल आकार यान (ओवरसाइज्ड व्हीकल सात से अधिक धुरीय) के लिए 4185 रुपये होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 01 May Today: Important and big news stories of 01 May updates on Amar Ujala
स्कूली बच्चे (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

गर्मी के चलते सभी स्कूलों का बदला समय
जम्मू जिले में स्कूल शिक्षा विभाग ने तेज गर्मी को देखते हुए जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ. रवि शंकर द्वारा आदेश के अनुसार, समर जोन में आने वाले हायर सेकेंडरी स्तर तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगा। ये व्यवस्था आज से 30 सितंबर तक रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed