सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: खाद्य तेल की कीमतें घटाने को लेकर बैठक आज, देश की पहली कोरोना टैबलेट परीक्षण में पास, पढ़ें अहम समाचार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 06 Jul 2022 06:15 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 06 July Today: Important and big news stories of 06 July updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

खाद्य तेल की खुदरा कीमतें घटाने पर चर्चा के लिए खाद्य मंत्रालय ने बुधवार को तेल कंपनियों की बैठक बुलाई है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने कहा, वैश्विक बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट आई है। बैठक में इन कंपनियों से इसका लाभ ग्राहकों को देने के लिए कहा जाएगा। वहीं, देश की पहली कोरोना टैबलेट (गोली) पहले चरण के परीक्षण में खरी उतरी है। सेंट्रल ड्रग्स लैब (सीडीएल) कसौली ने परीक्षण में टैबलेट की गुणवत्ता और क्षमता को जांचा। इसमें वीएक्सए-जीओवी 2 एंटरिक कोटेड टैबलेट ने पहले चरण को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश में आज बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 06 July Today: Important and big news stories of 06 July updates on Amar Ujala
खाने का तेल - फोटो : pixabay

खाद्य तेल की कीमतें घटाने को लेकर बैठक आज
खाद्य तेल की खुदरा कीमतें घटाने पर चर्चा के लिए खाद्य मंत्रालय ने बुधवार को तेल कंपनियों की बैठक बुलाई है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने कहा, वैश्विक बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट आई है। बैठक में इन कंपनियों से इसका लाभ ग्राहकों को देने के लिए कहा जाएगा। इधर, राजस्व सचिव तरुण बजाज ने मंगलवार को कहा कि जीएसटी के तहत छूट वाले उत्पादों की संख्या घटाने की जरूरत है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 06 July Today: Important and big news stories of 06 July updates on Amar Ujala
सीडीएल कसौली - फोटो : अमर उजाला

देश की पहली कोरोना टैबलेट परीक्षण में पास
देश की पहली कोरोना टैबलेट (गोली) पहले चरण के परीक्षण में खरी उतरी है। सेंट्रल ड्रग्स लैब (सीडीएल) कसौली ने परीक्षण में टैबलेट की गुणवत्ता और क्षमता को जांचा। इसमें वीएक्सए-जीओवी 2 एंटरिक कोटेड टैबलेट ने पहले चरण को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। अब इसके क्लीनिकल ट्रायल शुरू होंगे। इस टैबलेट को बंगलूरू की सिनजिन कंपनी ने अमेरिका से आयात किया है।  पढ़ें पूरी खबर...


Top News Headline 06 July Today: Important and big news stories of 06 July updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

उत्तर प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा आज
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में आज प्रदेश के 1541 केंद्रों पर 6.69 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। आयोजक रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तैयारी पूरी करने का दावा करते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचने को कहा है। उधर, परीक्षा से एक दिन पहले मंगलवार को प्रवेशपत्र डाउनलोड न होने के कारण तमाम अभ्यर्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 06 July Today: Important and big news stories of 06 July updates on Amar Ujala
संसद - फोटो : पीटीआई

मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसार
संसद के 18 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच नूपुर शर्मा प्रकरण पर टकराव की जमीन तैयार हो गई है। बीते सोमवार तक अकेले लोकसभा में सरकार और विपक्ष के 35 सांसदों ने नूपुर की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई टिप्पणी और उससे उपजे विवाद के संदर्भ में गृह मंत्रालय से संबंधित सवाल लगाए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed